• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में एसपी के ट्रांसफर पर फंस गई जल मछली...गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ‘कजरा रे...’ गाने पर भी किए गए उनके डांस को यूजर्स खूब पसंद किया था।

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 29 Oct 2026 12:46:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Oct 2026 12:46:25 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बालाघाट में एसपी के ट्रांसफर पर फंस गई जल मछली...गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल
डीएसपी संतोष पटेल के विदाई समारोह में डांस करते एसपी आदित्य मिश्रा व होली में एएसपी रहे आदर्शकांत शुक्ला के साथ डांस करते एसपी मिश्रा। नईदुनिया

HighLights

  1. आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा का देवास स्थानांतरण
  2. वायरल डांस वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया
  3. खुलकर मौज-मस्ती, डांस करना खूब रास आ रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। 27 अक्टूबर को गृह विभाग द्वारा किए गए फेरबदल के बाद 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा का देवास स्थानांतरण हुआ है।

सबसे अधिक उनके डांस को पसंद किया

सोशल मीडिया पर एसपी मिश्रा से जुड़े वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इसमें सबसे अधिक उनके डांस को पसंद किया जा रहा है।

समारोह में उन्हें दी गई थी विदाई

शहर में आयोजित समारोह में उन्हें विदाई दी गई। हाकफोर्स में डीएसपी रहे संतोष पटेल के जून में हुए स्थानांतरण के बाद रखे गए विदाई समारोह में एसपी मिश्रा का ‘फंस गई जल मछली...’ गाने पर किया गया डांस इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है।

डांस वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया

इस साल होली पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ‘कजरा रे...’ गाने पर भी किए गए उनके डांस को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। मीडिया पर वायरल डांस वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

कमेंट में लिखा- देवास वालों के भाग्य खुल गए

एक यूजर ने लिखा- एसपी मिश्रा एक शानदार पुलिस अधिकारी हैं। एक कमेंट में लिखा- देवास वालों के भाग्य खुल गए। यूजर्स को शीर्ष पुलिस अधिकारी का अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ खुलकर मौज-मस्ती, डांस करना खूब रास आ रहा है।


माओवादी हिंसा के खात्मे में अहम भूमिका निभाई

गौरतलब है कि एसपी आदित्य मिश्रा ने 11 जून 2025 को बालाघाट पुलिस अधीक्षक की कमान संभाली थी। अपने शुरुआती छह माह के कार्यकाल में ही उन्होंने बालाघाट से माओवादी हिंसा के खात्मे में सुरक्षाबलों के साथ अहम भूमिका निभाई।

बालाघाट में कई सफल अभियान चलाए

उन्होंने बालाघाट में चावल घोटाला, डबल मनी मामले के मास्टरमाइंड सोमेंद्र कंकरायने की गिरफ्तारी सहित जनहित से जुड़े नशामुक्ति, हेलमेट की अनिवार्यता जैसे कई सफल अभियान चलाए।

यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 300 दिन के अर्जित अवकाश पर 90 दिन में निर्णय लेने का निर्देश

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।