• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में घर में सो रही महिला को बाघ उठा ले गया, परिजनों के शोर के बाद भागा, सिर पर जानलेवा हमले से मौत

कान्हा बफर जोन से सटे बैगाटोला गांव में घर में सो रही महिला को बाघ उठाकर ले गया। गंभीर हमले में उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने गश्त बढ़ाई।

By Guneshwar SahareEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 01:25:08 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 01:25:08 PM (IST)
बालाघाट में घर में सो रही महिला को बाघ उठा ले गया, परिजनों के शोर के बाद भागा, सिर पर जानलेवा हमले से मौत
बालाघाट में घर में सो रही महिला को बाघ उठा ले गया। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. बाघ घर में घुसा, सो रही महिला पर जानलेवा हमला किया।
  2. परिजनों के शोर मचाने पर बाघ महिला को छोड़कर भागा।
  3. बैहर अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के बफर जोन से लगे बैहर थाना क्षेत्र के ग्राम पर्रापुर बैगाटोला में शनिवार रात बाघ के हमले में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बाघ घर में घुसकर सो रही महिला को उठाकर ले गया। शोर मचाने पर वह महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने गश्त बढ़ाने के साथ लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

रात में घर में घुसा बाघ, महिला को उठाकर ले गया

  • कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के बफर जोन से लगे जंगल के ग्राम पर्रापुर बैगाटोला थाना बैहर में शनिवार रात घर में सो रही 45 वर्षीय महिला को बाघ ने उठाकर ले गया। हमले में महिला की मौत हो गई।
  • जानकारी के अनुसार, ग्राम पर्रापुर बैगाटोला निवासी सुगनी बाई पति बुधराम धुर्वे रोज की तरह शनिवार रात खाना खाने के बाद परिवार के साथ घर में सो रही थीं। रात करीब डेढ़ बजे जंगल से भटककर एक बाघ घर में घुस आया। सोते समय ही बाघ ने सुगनी बाई पर हमला कर दिया और उसे मुंह में दबाकर बाहर की ओर ले जाने लगा।

  • अचानक हुए हमले और शोर से परिवार के लोग जाग गए। उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू किया और टार्च जलाकर बाहर निकले। बताया जा रहा है कि बाघ घर के पास ही दलदल में फंस गया था। लोगों की आवाज और हलचल से घबराकर बाघ महिला को वहीं छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
  • परिजन तुरंत सुगनी बाई को उठाकर रात करीब तीन बजे बैहर के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के घर में दरवाजे नहीं लगे हैं।
  • बीएमओ डा. अनंत लिल्हारे ने बताया कि महिला के सिर पर बाघ ने गंभीर हमला किया था। सिर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
  • इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पर्रापुर बैगाटोला बफर जोन के जंगल से सटा हुआ गांव है। पिछले कुछ महीनों से इस क्षेत्र में बाघ और तेंदुए के घरों के आसपास देखे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। ग्रामीणों का कहना है कि रात में खुले में सोना और अकेले जंगल की ओर जाना अब मुश्किल हो गया है।
  • वन विभाग ने बढ़ाई गश्त, लोगों से सतर्क रहने की अपील

    • वन विभाग की टीम ने गांव में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की बात कही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि रात में घरों के दरवाजे बंद रखें, बच्चों और बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें और जंगल की ओर न जाएं। प्रशासन ने मृतका के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा भी दिया है।
    • इस हादसे ने एक बार फिर जंगल और मानव बस्तियों के बीच बढ़ते संघर्ष को उजागर कर दिया है। बफर जोन में रहने वाले लोग अब रात होते ही सहमे रहते हैं।

    यह भी पढ़ें- इटारसी के केसला में बाघ की दहशत, कई मवेशियों को मारा; सहमे ग्रामीणों ने खेतों में बंद किया काम