• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में खाट पर कलेक्ट्रेट पहुंची गर्भवती महिला! पुलिस पर अमानवीय मारपीट का आरोप, पूरा थाना निलंबित

बालाघाट जिले के किरनापुर थाना पुलिस पर गर्भवती महिला को चोरी का झूठा आरोपी बनाकर उसके साथ बेरहमी पूर्वक मारपीट करने का आरोप लगा है।

By Mahesh ChouhanEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 03:11:57 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 03:11:57 PM (IST)
बालाघाट में खाट पर कलेक्ट्रेट पहुंची गर्भवती महिला! पुलिस पर अमानवीय मारपीट का आरोप, पूरा थाना निलंबित
बालाघाट में खाट पर कलेक्ट्रेट पहुंची गर्भवती महिला!

HighLights

  1. गर्भवती महिला से पुलिस बर्बरता के बाद पूरा थाना सस्पेंड
  2. खाट पर महिला को लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे आक्रोशित परिजन
  3. मामले की जांच महिला एसआईटी को सौंपी गई, 7 दिन में रिपोर्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। जिले के किरनापुर थाना पुलिस पर गर्भवती महिला को चोरी का झूठा आरोपी बनाकर उसके साथ बेरहमी पूर्वक मारपीट करने का आरोप लगा है। सोमवार को घायल महिला के परिजन महिला को खाट पर लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, तो हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी कलेक्टर राहुल नायक मौके पर पहुंचे और उन्होंने मार से कराह रही महिला को तत्काल ही उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

यहां पर ही पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा भी पहुंचे, जिन्होंने किरनापुर थाना के स्टाफ को तत्काल ही सस्पेंड कर मामले की जिम्मेदारी महिला एसआईटी की टीम को सौंपी है, और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए महिला के परिजनों से सात दिनों का समय मांगा है।


दो सितंबर को पोस्ट ऑफिस में हुई थी चोरी

किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टिमकीटोला निवासी कैलाश चौधरी ने बताया कि उसकी पत्नी सावित्री चौधरी 30 दो माह की गर्भवती है। दो सितंबर को पोस्ट ऑफिस में चोरी हुई थी, जिस पर किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा लगाए गए झूठे आरोप के आधार पर उसे व उसकी पत्नी को पुलिस ने घर से उठाया और बिना किसी ठोस व स्पष्ट कारण के थाना लेकर आई।

naidunia_image

पुलिस ने किया अमानवीय व्यवहार और बेल्ट-डंडों से मारपीट

पीड़ित ने बताया कि पुलिस के द्वारा उसके व उसकी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। दोनों को अलग-अलग कमरों में गाली-गलौज कर चौड़े बेल्ट व डंडे से मारपीट की गई, निजी अंगों में भी मारपीट की गई जिससे दोनों बेहोश हो गए थे। मारपीट के दौरान मेरी पत्नी को यह कहने के लिए मजबूर कर दिया गया कि उसने चोरी की है, जिसके बाद उन्हें घर छोड़ दिया गया था।

naidunia_image

पीड़ित ने बताया कि अमानवीय मारपीट से पत्नी विगत पांच दिनों से बुरी व अधमरी हालत में पड़ी हुई है। वहीं पुलिस वालों ने धमकी दी है कि यदि कहीं शिकायत की तो किसी भी अपराध में तुम दोनों को गांव से बाहर कर देंगे। मामले की जानकारी पूर्व सेना के जवान तोमेश्वर राहंगडाले व अन्य को मिलने पर वे सोमवार को घायल महिला, उसके पति व परिवार के सदस्यों को कलेक्ट्रेट कार्यालय लेकर पहुंचे और यहां पर मामले की उचित जांच करने के साथ ही झूठी एफआईआर को हटाने तथा मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- MP की ऐतिहासिक धरोहर... जानिए क्यों दुनिया भर के डाक टिकट संग्रहकर्ताओं की पहली पसंद हैं भोपाल के विंटेज टिकट