• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट चावल घोटाला: महाराष्ट्र के दो बड़े राइस मिलर भाई गिरफ्तार, 3.5 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के दो राइस मिलरों जुगल खंडेलवाल और उसके भाई किशनलाल खंडेलवाल को एसआइटी ने गिरफ्तार किया है।

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 07:06:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 07:06:34 PM (IST)
बालाघाट चावल घोटाला: महाराष्ट्र के दो बड़े राइस मिलर भाई गिरफ्तार, 3.5 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा
दुबई भागने की फिराक में था आरोपी मिलर।

HighLights

  1. दुबई भागने की फिराक में था आरोपी मिलर
  2. एसआइटी के रडार पर गोंदिया के व्यापारी
  3. छिंदवाड़ा प्लांट का चावल सिवनी में खपाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। एथनाल उत्पादन के नाम पर हुई चावल की हेराफेरी में एसआइटी के हाथ अब दूसरे राज्य के राइस मिलरों तक पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के दो राइस मिलरों जुगल खंडेलवाल और उसके भाई किशनलाल खंडेलवाल को एसआइटी ने गिरफ्तार किया है।

आरोपित छिंदवाड़ा के एथनाल प्लांट के लिए निकलने वाला चावल अपनी राइस मिल में खपा रहे थे। सूत्रों के अनुसार, आरोपितों ने करीब 3.5 करोड़ रुपये का चावल अपनी मिल में मोड़ा था। प्रारंभिक जांच में उनकी मिल में 40 ट्रक चावल पहुंचे थे। जांच में ट्रकों की संख्या बढ़ने की प्रबल संभावना है।


राइस मिलरों की कोर्ट में पेशी और रिमांड की मांग

वहीं, तीन दिन पहले गिरफ्तार किए गए राइस मिलर बिहार पटले (बिहारी राइस मिल), सुरेंद्र राणा (लक्ष्मी राइस मिल) और गौरव माहेश्वरी (विराज राइस मिल) तथा बिहारी पटले के प्रबंधक अतुल बिसेन को एसआइटी ने सोमवार शाम न्यायालय में पेश किया। एसआइटी ने चारों आरोपितों की पांच दिनों की रिमांड मांगी है। सूत्रों के अनुसार, एसआइटी की रडार पर गोंदिया के दो और राइस मिलर हैं। इनमें से एक कार्रवाई से बचने के लिए दुबई जाने की तैयारी में था, लेकिन उसकी ये योजना फेल हो गई।

बीयर निर्माण कंपनी को करते हैं चावल की सप्लाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोंदिया से गिरफ्तार जुगल और किशनलाल लंबे समय से राइस मिलिंग का काम कर रहे हैं। उनका कारोबार फैला हुआ है। वह महाराष्ट्र के कई एथनाल प्लांट को चावल देते हैं। महाराष्ट्र की उपार्जन मंडियों को भी चावल सप्लाई करते हैं। बताया गया कि वह बीयर बनाने वाली कंपनी को भी चावल की आपूर्ति करते हैं।

पूछताछ में उगले कई राज

बालाघाट में ग्राम नैतरा के राइस मिलर बिहारी पटले और सुरेंद्र राणा ने पूछताछ में कई राज उगले हैं। छिंदवाड़ा के एथनाल प्लांट के प्रतिनिधि राहुल प्रताप और धर्मेंद्र तिवारी से साठगांठ कर दोनों राइस मिलर सिवनी की राइस मिल में कई ट्रक चावल खपा चुके हैं। चावल के ये वही ट्रक हैं, जो एफसीआइ गोदाम से एथनाल प्लांट के लिए निकलने थे।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में 21 करोड़ की साइबर ठगी मामला, हजारों म्यूल खातों में उलझी पुलिस, रडार पर आए करंट अकाउंट धारक

सूत्रों के अनुसार, बिहारी पटले को चावल की हेराफेरी की लिंक मिल चुकी थी। बिहारी ने सिवनी की राइस मिल में 45 लाख रुपये तथा सुरेंद्र राणा ने 20-22 लाख रुपये का चावल भंडारित कराया था। पूछताछ में एसआइटी संबंधित मिल की जानकारी खंगाल रही है।

मामले से जुड़े कुछ अहम बिंदु

  • मामले में आरोपितों की संख्या आठ से बढ़कर 10 हो गई है।
  • एसआइटी वर्तमान में लगभग सात-आठ राइस मिलरों से पूछताछ कर रही है।
  • सोमवार को कंट्रोल रूम के बाहर महाराष्ट्र और छग की गाड़ियों से कई राइस मिलर पहुंचे थे।
  • पांच फरार आरोपितों का अब तक सुराग नहीं लग सका है।