• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बंडल में नोटों की जगह सादे कागज; बालाघाट में चार गुना राशि का झांसा देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में उन्होंने इस जालसाजी की कई परतें खोली हैं। आरोपितों के कब्जे से नोटों का वो बंडल भी मिला है, जिसमें ऊपर-नीचे कुछ नोट असली होती थी। अंदर सिर्...और पढ़ें

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 07:20:01 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 07:20:01 PM (IST)
बंडल में नोटों की जगह सादे कागज; बालाघाट में चार गुना राशि का झांसा देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
आरोपितों से जब्त वो बंडल, जिसमें ऊपर-नीचे असली नोट व बीच में काेरे कागज हैं । नईदुनिया

HighLights

  1. बालाघाट में धोखाधड़ी का ये खेल मई से चल रहा था
  2. राशि वापस करने के नाम पर बहाने बनाकर टालते थे
  3. पुलिस से शिकायत की, तो हैरान करने वाले तथ्य सामने आए

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। चार गुना राशि का झांसा और नोटों के बंडल से भ्रमित कर व्यापारियों और आम लोगों को ठगने वाले तीन आरोपितों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इन्हीं बंडल को दिखाकर लालच देते थे

पूछताछ में उन्होंने इस जालसाजी की कई परतें खोली हैं। आरोपितों के कब्जे से नोटों का वो बंडल भी मिला है, जिसमें उपर-नीचे कुछ नोट असली होती थी। अंदर सिर्फ कोरे कागज होते थे। इन्हीं बंडल को दिखाकर पीड़ितों को लालच दिया जाता था।

दो बाइक, चार मोबाइल फोन, नकदी और नोटों के बंडल जब्त

पुलिस ने आरोपितों के पास से दो बाइक, चार मोबाइल फोन, नकदी और नोटों के बंडल जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 3.17 लाख रुपये हैं।

बालाघाट में धोखाधड़ी का ये खेल मई माह से चल रहा था

आरोपितों में आर्यन (23), लकेश चचाने (27) दोनों निवासी मनकापुर, नागपुर (महाराष्ट्र) और अंकित पांडे (26) निवासी बाजारापारा, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बालाघाट में धोखाधड़ी का ये खेल मई माह से चल रहा था।

अधिक राशि वापस देने का लालच देकर विश्वास में लेते थे

तीनों आरोपित इन नोटों के बंडल के बदले में चार गुना रकम देने का झांसा देते थे। जब कुछ प्रार्थियों ने कोतवाली पुलिस को शिकायत की, तो जांच में हैरान करने वाले तथ्य सामने आए। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे लोगों को अधिक राशि वापस देने का लालच देकर विश्वास में लेते थे।


घटनाओं के दौरान बाइक की नंबर प्लेट बदल लेते थे

विश्वास कायम करने के लिए नोटों के बंडल दिखाते थे। लोगों से राशि प्राप्त करने के बाद उन्हें राशि वापस करने के नाम पर अलग-अलग बहाने बनाकर टालमटोल करते थे। पुलिस से बचने और पहचान छिपाने के उद्देश्य से वे घटनाओं के दौरान बाइक की नंबर प्लेट बदल लेते थे।

यह भी पढ़ें- नरसिंहपुर में अनाज ट्रेडिंग और वाहन के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी, तीन पर FIR