• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में दिनदहाड़े गांव में दिखा बाघ, ग्रामीण घरों में कैद, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

एक बाघ 15 दिन पूर्व से विचरण कर रहा है। बाघ को भोरवाही में जंगल किनारे नहर की पार पर देखा गया। इसके बाद शेरपार के नाले किनारे मूवमेंट था।

By Guneshwar SahareEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 05:30:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 05:30:19 PM (IST)
बालाघाट में दिनदहाड़े गांव में दिखा बाघ, ग्रामीण घरों में कैद, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
ग्रामीणों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया।

HighLights

  1. सिलगी कन्हारटोला में दो मवेशि‍यों का किया शिकार
  2. यह तस्वीर सोशल मीडिया मीडिया पर वायरल
  3. पास में कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन के जंगल

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। परसवाड़ा में वन परिक्षेत्र पश्चिम बैहर सामान्य के ग्राम लिंगा-पोंडी में शनिवार को सुबह एक बाघ विचरण करते देखा गया। बाघ को ग्रामीणों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। जिसके बाद से यह तस्वीर सोशल मीडिया मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिलगी कन्हारटोला में दो गाय का शिकार

बाघ ने सिलगी कन्हारटोला में दो गाय का शिकार किया है। दिनदहाड़े बाघ आबादी वाले क्षेत्र में देखे जाने से लोगों में भय का माहौल है। बाघ की दहशत इतनी है कि लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। बाघ के मूवमेंट की जानकारी मिलने पर वन विभाग लगातार गश्त कर रहा है। इसके साथ ही गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।


शेरपार के नाले किनारे मूवमेंट था

परसवाड़ा-बैहर क्षेत्र के जंगल कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन के जंगल से लगे हैं। इससे यहां के जंगल में बाघ, तेंदुए के अलावा अन्य वन्य प्राणियों की संख्या अधिक है। शेरपार व खरपड़िया के बीच शक्तिघाट के समीप बाघ ने दो बैल को अपना निवाला बनाया।

बाघ के पगमार्क होने से शिकार की पुष्टि

शनिवार को सुबह सिलगी कन्हारटोला में दो गाय जंगल किनारे मृत अवस्था में मिली। गाय के आधो शरीर को बाघ खा गया था। वहां आसपास देखने पर बाघ के पगमार्क होने से शिकार की पुष्टि हो गई। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में करीब 10 बाघ पाए जाते है। वन विभाग ने लगातार बाघ के मूवमेंट बढ़ने की वजह से गश्त बढ़ा दी गई है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी कृष्ण कुमार नामदेव ने बताया कि जहां पर बाघ देखे जाने की जानकारी मिल रही है, उस क्षेत्र में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए जा रहे है। किसानों से कहा गया है कि खेत में अकेले व सुनसान क्षेत्र में न जाए। जरूरत पड़ने पर ग्रुप बनाकर जाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में गणेश प्रतिमा बना रहे मूर्तिकार पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, बाइक सवार युवकों ने वारदात को दिया अंजाम