• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

बालाघाट में दूध पीने के दौरान आई खांसी, डेढ़ साल की मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

पिता ने बताया कि रविवार रात बेटी को हल्की खांसी आई थी। सोमवार सुबह सात बजे मां उसे दूध पिला रही थी, तभी लगभग एक घंटे तक उसे लगातार खांसी आई और लगभग नौ बजे उसने दम तोड़ दिया।

By Yogesh Kumar GautamEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 26 Oct 2026 10:05:04 PM (IST)Updated Date: Mon, 26 Oct 2026 10:05:04 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बालाघाट में दूध पीने के दौरान आई खांसी, डेढ़ साल की मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
दूध पीने के दौरान आई खांसी, डेढ़ साल की मासूम की मौत

HighLights

  1. दूध पीते समय श्वासनली में दूध फंसने से बच्ची की मौत
  2. स्वास्थ्य परीक्षण में बच्ची पूरी तरह स्वस्थ पाई गई थी
  3. खैरटोला गांव में 3 दिन के भीतर दो मासूमों की मौत से चिंता

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। वनांचल क्षेत्र में मलेरिया, कुपोषण के साथ एस्पिरेशन (श्वासनली में दूध, पानी या अनाज फंसना) से मासूम बच्चों की मौत के मामले बढ़ रहे हैं। सोमवार को बिरसा की घुम्मुर पंचायत के खैरटोला (चिखाली) में डेढ़ साल की परदेसी पिता समारू मेरावी की मौत हो गई।

समारू ने स्वास्थ्य अधिकारियों को बताया कि रविवार रात बेटी को हल्की खांसी आई थी। सोमवार सुबह सात बजे मां उसे दूध पिला रही थी, तभी लगभग एक घंटे तक उसे लगातार खांसी आई और लगभग नौ बजे उसने दम तोड़ दिया।


एस्पिरेशन को माना जा रहा मौत का संभावित कारण

सीएमएचओ डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया ने बताया कि चिकित्सा दल ने मृतका परदेसी की 23 और 24 अक्टूबर को जांच की थी। जांच में वह चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ पाई गई, उसे बुखार, खांसी, जुकाम या त्वचा पर चकत्ते नहीं थे। टीकाकरण रिकॉर्ड के अनुसार भी बच्ची को पेंटावैलेंट टीके और खसरा-रूबेला टीके लगाए गए थे। डॉ. दाहिया ने बताया कि दूध पीते समय खांसी होने की जानकारी के आधार पर, दूध पीते समय एस्पिरेशन को एक संभावित कारण माना जा सकता है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। बता दें कि 23 अक्टूबर को खैरटोला में ही तीन वर्षीय रेखा की मौत हो गई थी। फिलहाल, उसकी मौत का कारण अब अज्ञात है।

यह भी पढ़ें- एमपी में 6 हजार नए शिक्षकों का वेतन अटका... यूनिक आईडी न बनने से बढ़ी परेशानी, दीवाली से पहले संकट

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।