• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बालाघाट

मध्य प्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत का सिलसिला जारी, बालाघाट में दो और मासूमों की गई जान, कारण पता लगाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

बिरसा के घुम्मुर पंचायत के खैरटोला निवासी तीन वर्षीय रेखा पिता मनतू की मौत की वजह सामने नहीं आई है।

By Yogesh Kumar GautamEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 25 Oct 2026 06:55:42 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Oct 2026 07:26:34 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मध्य प्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत का सिलसिला जारी, बालाघाट में दो और मासूमों की गई जान, कारण पता लगाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग
बिरसा में दो और आदिवासी बच्चों की मौत, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. बिरसा में दो और आदिवासी बच्चों की मौत
  2. कारण पता लगाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग
  3. चाइल्ड डेथ रिव्यू कराने को कहा गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट। मलेरिया, कुपोषण सहित अन्य बीमारी के प्रकोप से हो रही बच्चों की मौत के बीच बिरसा विकासखंड के आदिवासी गांवों में शुक्रवार को और दो बच्चों (एक बालिका व एक बालक) की मौत का मामला सामने आया है।

बिरसा के घुम्मुर पंचायत के खैरटोला निवासी तीन वर्षीय रेखा पिता मनतू की मौत की वजह सामने नहीं आई है। जबकि, सुंदरवाही (सोनगुड्डा सेक्टर) निवासी दो माह 23 दिन के शिवम उइके की मौत श्वास नली में दूध जाने से होना बताया गया है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर शत्रुघ्न सिंह दाहिया ने बताया कि मृतका रेखा और शिवम उइके दोनों स्वस्थ थे। उनका टीकाकरण भी हुआ था। शिवम के मामले में पता चला है कि स्तनपान के वक्त उसकी श्वासनली में दूध जाने से उनकी मौत हुई है, लेकिन रेखा की मौत किन कारणों से हुई है, ये स्पष्ट नहीं है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में किसानों की गर्जना रैली, धान का दाम 3358 रुपये क्विंटल करने की मांग, 27 अक्टूबर को मंत्रालय का करेंगे घेराव

चाइल्ड डेथ रिव्यू कराया जाएगा

सीएमएचओ ने बाल मृत्यु समीक्षा (चाइल्ड डेथ रिव्यू) कराने की बात कही है। उन्होंने बताया कि मौत किन परिस्थितियों और किन वास्तविक कारणों से हुई है, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं, 21 अक्टूबर को बिरसा के मातला गांव के बिसरू परते की छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ अस्तपाल में हुई मौत के मामले में ये बात सामने आई है कि बिसरू को मलेरिया था।

जांच में वह पीएफ पॉजिटिव पाया गया था। सीएमएचओ ने बताया कि खैरागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बिसरू की रिपोर्ट मांगी गई है।

प्रारंभिक जांच में सुंदरवाही के शिवम उइके की मौत की वजह एस्पिरेशन यानी जब दूध या अन्य तरल पदार्थ भोजन नली में जाने के बजाय गलती से श्वास नली और फेफड़ों में चली जाती है, तब बच्चे की मौत हो जाती है। सीएमएचओ डॉक्टर दाहिया ने बताया कि बच्चे को स्तनपान के बाद हमेशा डकार दिलाना चाहिए।

बच्चे अक्सर स्तनपान के दौरान दूध मुंह में रखते हैं। सोते वक्त यही दूध उनकी आहार या भोजन नली में जाने के बाद श्वास नली में चला जाता है। माताओं को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं इसके लिए जागरूक करती हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में एमडी और एमएस आयुर्वेद की परीक्षा 21 नवबंर से, 13 हजार रुपये परीक्षा शुल्क, 16 दिसंबर तक होंगी परीक्षाएं

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।