बालाघाट के खैरलांजी में वैनगंगा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत
पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंपा। एक ही गांव में एक साथ दो युवकों की मौत हो जाने से पूरे मातम छाया ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 05:54:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 06:01:07 PM (IST)
दो युवकों की डूबने से मौत।HighLights
- पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंपा।
- एक ही गांव में एक साथ दो युवकों की मौत से मातम छाया हुआ है।
- इस घटना के बाद से दोनों युवकों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बालाघाट/वारासिवनी। जिले के खैरलांजी थाना अंतर्गत ग्राम खैरी से प्रवाहित होने वाली वैनगंगा नदी में सोमवार को डूबने से दो युवकों की मौत हो गई।
बताया गया कि साहिल पिता मनोज भालाधरे 18 वर्ष और अक्षय पिता संजय लानगे 18 वर्ष दोनों ग्राम खैरी निवासी सुबह लगभग 10 बजे वैनगंगा नदी में नहाने के लिए गए हुए थे।
जहां पर नहाने के दौरान दोनों युवक नदी पर बने पुल के नीचे गड्ढे में चले गए। वहां अधिक गहरा गड्ढा होने से गहरे पानी में चले जाने से वे बाहर नहीं निकल पाए।
घटना की जानकारी मिलने पर खैरलांजी थाना से सहायक उपनिरीक्षक किशोर माने, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह नागभिरे, कार्यालय सहायक उपनिरीक्षक आर्मो ने मौके पर पहुंचकर मछुआरों की सहायता से दोनों युवकों की खोज प्रारंभ की गई। मछुआरों ने नदी में खोज के दौरान गहरे गड्ढे से दोनों के शव को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंपा। एक ही गांव में एक साथ दो युवकों की मौत हो जाने से पूरे मातम छाया हुआ है।
घटना के बाद से दोनों युवकों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की जांच कर रहे सहायक उपनिरीक्षक किशोर माने ने बताया कि दोनों युवक खैरी के रहने वाले हैं।
वे नहाने के लिए वैनगंगा नदी में गए थे। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई।