MP में SI और आरक्षक ज्वेलरी दुकान संचालक से बोले- 'केस खत्म कर देंगे, 50 हजार खर्चा-पानी दे देना'
जिला मुख्यालय से 16 किमी दूर अंजड़ थाना में कार्यरत एक उपनिरीक्षक और आरक्षक के विरुद्ध लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत मामले का प्रकरण दर्ज किया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 10:40:57 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 10:40:57 PM (IST)
पुलिस पर लगा आरोपHighLights
- आत्महत्या केस रफा-दफा करने मांगी रिश्वत, SI और आरक्षक पर FIR
- 15 हजार लेकर भागा आरक्षक, लोकायुक्त ने वॉइस रिकॉर्डिंग पर कसा शिकंजा
- ज्वेलरी संचालक से मांगी थी 50 हजार की रिश्वत, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। जिला मुख्यालय से 16 किमी दूर अंजड़ थाना में कार्यरत एक उपनिरीक्षक और आरक्षक के विरुद्ध लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत मामले का प्रकरण दर्ज किया है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक व आरक्षक द्वारा यहां के एक ज्वेलरी दुकान संचालक से एक प्रकरण में युवक की आत्महत्या मामले को निपटाने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत खर्चा पानी के रूप में मांगी जा रही थी।
लोकायुक्त की भनक लगते ही आरक्षक हुआ फरार
लोकायुक्त टीम के पहुँचने पर आरोपितों को भनक लगी और 15 हजार रुपये की पहली किश्त की राशि लेने के बाद आरक्षक रुपये फेंककर भाग निकला। वहीं वॉइस रिकॉर्डिंग के आधार पर लोकायुक्त ने मामला संज्ञान में लेकर विवेचना की और सोमवार को आरोपितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया।