• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

बड़वानी में चार गायों को कार में ठूंसकर ले जा रहे आरोपियों को बस ड्राइवर ने सामने गाड़ी अड़ाकर रोका, एक आरोपी भागा

गायों को सस्ते दामो में शिवपुरी के गांवों से खरीदकर कार में भरा गया था। चारों गायों को इंजेक्शन देकर बेसुध किया गया था।

By Yuvraj GuptaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 10:17:24 AM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 10:28:22 AM (IST)
बड़वानी में चार गायों को कार में ठूंसकर ले जा रहे आरोपियों को बस ड्राइवर ने सामने गाड़ी अड़ाकर रोका, एक आरोपी भागा
इस कार में ठूंसकर भरा गया था गायों को।

HighLights

  1. टूरिस्ट बस चालक की सूझबूझ से पकड़ में आई कार
  2. गायों को बरसाती पन्नी से ढका गया था
  3. तस्करी की घटनाओं को लेकर सनातनियो में आक्रोश

नईदुनिया प्रतिनिधि, बालसमुद/बड़वानी। एबी रोड नेशनल हाईवे स्थित आरटीओ चेक प्वाइंट पर रविवार रात को एक कार में क्रूरतापूर्वक भरकर महाराष्ट्र वध के लिए ले जाई जा रही चार गायों को बरामद किया गया। टूरिस्ट बस चालक की सूझबूझ से कार को रोका जा सका। इस दौरान कार में सवार एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। गायों को इंजेक्शन देकर बेसुध किया गया था।

मामला नागलवाड़ी थाना क्षेत्र की बालसमुद पुलिस चौकी का है। जानकारी के अनुसार कार क्रमांक एमपी 09 बीसी 4145 की पिछली सीटें हटाकर उसमें चार गायों को रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। गायों को बरसाती पन्नी से ढका गया था। आरोप है कि उन्हें इंजेक्शन लगाकर बेसुध अवस्था में महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था।


आरटीओ चेक प्वाइंट पर एक निजी ट्रेवल्स बस के चालक को कार संदिग्ध लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को कार के आगे तिरछा खड़ा कर उसे रोक दिया। कार में बरसाती पन्नी से ढके गोवंश दिखाई देने पर उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसी दौरान कार में सवार एक व्यक्ति वहां से भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह फरार होने में सफल रहा।

पुलिस कार और चारों गायों को बालसमुद पुलिस चौकी लेकर पहुंची। मामले में गोवंश प्रतिषेध, पशु परिरक्षण व पशु क्रूरता अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। विजय पिता प्रहलाद निवासी महू से पूछताछ करने पर फरार व्यक्ति का नाम हिकमत आमली बताया गया। गायों को सस्ते दामो में शिवपुरी के गांवों से खरीदकर कार में भरा गया था। पकड़ी गई गायों को नियमानुसार सुपुर्दगी में दिए जाने की कार्रवाई की गई।

विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लगाए आरोप

घटना की जानकारी मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बालसमुद चौकी पहुंच गए। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विष्णु गोयल तथा बजरंग दल के शुभम यादव ने पुलिस पर आरोप लगाते बताया कि हमने कई बार बड़वानी जिले के ठीकरी जुलवानिया नागलवाड़ी थानों तथा सम्बंधित चौकियों पर आवेदन देकर गोवंश तस्करी रोकने के आवेदन कई बार दिए है।

पुलिस दिखावे के हिसाब से महीने में एक दो केस बनाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है जबकि रोज 5 से 7 वाहनों से गोवंश महाराष्ट्र जा रहा है। जब हम लोग हायवे पर रेकी करते है तो गो तस्करों की इसकी सूचना मिल जाती है और वाहन नही आते है।

कार में क्रूरतापूर्ण भरे गोवंश व हायवे से गोवंश की तस्करी की घटनाओं को लेकर सनातनियो में आक्रोश है। बालसमुद चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने बताया पुलिस मुस्तैदी से हायवे से निकलने वाले संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच करती है व गोवंश को पकड़ने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें- MP के हरदा में हैरान करने वाली वारदात, आश्रम से 5 गाय चोरी कर रेलवे ट्रैक पर बांधी; ट्रेन से कटकर पांचों की मौत