बड़वानी के बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे ट्रक में लगी आग, रोकना पड़ा ट्रैफिक
ड्राइवर ने कूदकर खुद की जान बचाई, वहीं मौके पर अफरा-तफरी मच गई, इस दौरान इंदौर जाने वाली लाईन का ट्रैफिक रोकना पड़ा।
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 11:15:41 AM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 11:27:06 AM (IST)
कुछ ही देर में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। बिजासन घाट में मिनी ट्रक में बुधवार सुबह शार्ट शर्किट से आग लग गई। शिमला मिर्ची से भरा मिनी ट्रक ऊंची लपटों के साथ जलने जल गया। ड्राइवर ने कूदकर खुद की जान बचाई। वहीं मौके पर अफरा-तफरी मच गई, इस दौरान इंदौर जाने वाली लाईन का ट्रैफिक रोकना पड़ा।
करीब तीन किमी लंबी कतार लगी। बिजासन पुलिस चौकी प्रभारी रोहित पाटीदार बल सहित मौके पर पहुंचे और यातायात सुचारू किया। सेंधवा से दो फायर फाइटर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
![naidunia_image]()