• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

बड़वानी में हाईवे पर ट्रक ने पीछे से कार को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर घायल

ग्राम पानवा फाटा स्थित एबी रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कार...और पढ़ें

By Yuvraj GuptaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 08:41:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 08:41:06 PM (IST)
बड़वानी में हाईवे पर ट्रक ने पीछे से कार को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर घायल
हादसे में चकनाचूर हुई कार। -नईदुनिया

HighLights

  1. तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कार को जोरदार टक्कर मार दी
  2. कार आगे चल रहे एक अन्य वाहन से जा भिड़ी
  3. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

नईदुनिया न्यूज, ओझर (बड़वानी) : ग्राम पानवा फाटा स्थित एबी रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे चल रहे एक अन्य वाहन से जा भिड़ी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ओझर पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार कार में पांच लोग सवार थे। सभी लोग जोगवाड़ा, खातेगांव से अपने घर तलोदा, महाराष्ट्र लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक के चालक ने तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कार को पीछे से टक्कर मार दी।


कार सवार महाराष्ट्र निवासी

हादसे में कार सवार शीतल पत्नी लक्ष्मण शर्मा, लक्ष्मण पुत्र प्रेमराज शर्मा, योगेश पुत्र सुभाष शर्मा, प्रेमराज पुत्र रावत मालजी शर्मा और पारसमल पुत्र गोपालकृष्ण शर्मा, सभी निवासी तलोदा, तहसील नंदुरबार, महाराष्ट्र, घायल हो गए। घायलों के हाथ, पैर और सिर में चोटें आईं। हादसे में पारसमल पिता गोपालकृष्ण शर्मा की मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक छोड़कर ड्राइवर हुआ फरार

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है

हादसे की सूचना मिलते ही ओझर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए तत्काल सेंधवा अस्पताल रवाना कराया तथा हाईवे पर बाधित यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

बाइक की टक्कर से बाइक सवार घायल

बदनावर : यहां पेटलावद रोड पर केंद्र फाटा के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक ने एक अन्य बाइक को टक्कर मारी दी। इससे दूसरी बाइक पर सवार 28 वर्षीय आत्माराम पुत्र आनंदीलाल कुमावत निवासी पीपलखूंटा थाना बिलपांक जिला रतलाम घायल हो गया। उसके पैर में गंभीर चोट आई। जननी एक्सप्रेस से पायलट प्रकाश कश्यप उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाए। प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रेफर किया।

यह भी पढ़ें- मिर्जापुर हाईवे पर ट्रक में घुसी कार, बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर लौट रहे रीवा के दोस्तों की मौत