सेंधवा में महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुभद्रा परमार का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, दस घायल
हादसे में कांग्रेस महासचिव सुभद्रा परमार सहित कुल दस लोग घायल हुए हैं, जिनमें आठ महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता है। हादसे के ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 07 Apr 2026 08:14:55 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Apr 2026 08:20:21 PM (IST)
फोटो :-नेशनल हाइवे के समीप पलटा वाहन।HighLights
- हादसे में कांग्रेस महासचिव सुभद्रा परमार सहित कुल दस लोग घायल हुए।
- इनमें आठ महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता है।
- लोग बचाव हेतु पहुंचे और घायलों को सेंधवा सिविल अस्पताल पहुंचाया।
नईदुनिया न्यूज, सेंधवा (बड़वानी)। सेंधवा से करीब 12 किलोमीटर दूर ग्राम साली कला में मंगलवार को उस समय भीषण हादसा हो गया जब प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव सुभद्रा परमार अन्य महिलाओं के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने बड़वानी जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनका निजी वाहन पलट गया और सड़क से नीचे उतर गया। हादसे में वाहन में सवार अन्य लोग भी घायल हुए है।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित दस घायल
हादसे में कांग्रेस महासचिव सुभद्रा परमार सहित कुल दस लोग घायल हुए हैं, जिनमें आठ महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग बचाव हेतु घटनास्थल पहुंचे और घायलों को सेंधवा सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही बालसमुद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।
सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हादसा
- वाहन में सवार कोलकी के सरपंच प्रतिनिधि अटल आर्य ने बताया कि वाहन के सामने अचानक बाइक सवार के आने से चालक ने उसे बचाने में संतुलन खो दिया और वाहन पलटकर सड़क के नीचे उतर गया।
- वाहन पलटकर सड़क के नीचे एक गड्ढे में गिर गया और एक तरफ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
- हादसे में साइना बाई पत्नी देवसिंग (कोलकी), बिलु बाई पत्नी अटल बिहारी, शिला पत्नी झिनिया, सुशीला बाई पत्नी मनीष, नमला बाई पत्नी इलाम सिंग, अटल बिहारी पुत्र कानजरसिंह, दिलीप पुत्र फूलचंद, सिया पत्नी पिंटिया, सुभद्रा परमार और शिव कुमारी यादव शामिल हैं।