• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

बैतूल के चिचोली में खेलते-खेलते दबा ट्रैक्टर का क्लच, ढलान से लुढ़ककर गड्ढे में पलटा; 10 साल के मासूम की मौत

ढलान पर खड़े ट्रैक्टर का क्लच दबने से वाहन गड्ढे में पलट गया, जिसकी चपेट में आने से 10 वर्षीय पियूष की मौत हो गई।

By Vinay VermaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 03:39:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 03:39:46 PM (IST)
बैतूल के चिचोली में खेलते-खेलते दबा ट्रैक्टर का क्लच, ढलान से लुढ़ककर गड्ढे में पलटा; 10 साल के मासूम की मौत
ट्रैक्टर पलटने से मासूम की दबने से मौत हो गई। नईदुनिया।

HighLights

  1. ढलान पर खड़े ट्रैक्टर का क्लच दबने से वाहन गड्ढे में पलट गया
  2. चपेट में आने से 10 वर्षीय पियूष की मौत हो गई
  3. परिजन खाद का टोकन लेने गए थे और बच्चा खेल रहा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल/ चिचोली। थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंचागोहान में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बालक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के समय उसके स्वजन खाद का टोकन लेने चिचोली गए हुए थे। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पियूष पिता गोरेलाल वटी (10 वर्ष) निवासी ग्राम ऊंचागोहान के रूप में हुई है।

खेलते-खेलते ट्रैक्टर पर चढ़ गया था बच्चा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गांव में एक ट्रैक्टर ढलान पर खड़ा था। वहीं पास में हाल ही में मेड़बंदी के लिए बुलडोजर से गड्ढा खोदा गया था।बताया जा रहा है कि पियूष खेलते-खेलते ट्रैक्टर पर चढ़ गया। इसी दौरान ट्रैक्टर का क्लच दब गया, जिससे वाहन ढलान की ओर लुढ़कने लगा।


अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्ढे में जाकर पलट गया और उसकी चपेट में आने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया

हादसा होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल स्वजन व चिचोली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।