• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

अग्निवीर भर्ती: सीईई का रिजल्ट जारी, 28 जुलाई से भोपाल में होगी भर्ती रैली, बैतूल, छिंदवाड़ा सहित 15 जिलों के सफल अभ्यर्थी होंगे शामिल

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का परिणाम जारी कर दिया गया है।

By Vinay VermaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 06:23:38 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 07:10:27 PM (IST)
अग्निवीर भर्ती: सीईई का रिजल्ट जारी, 28 जुलाई से भोपाल में होगी भर्ती रैली, बैतूल, छिंदवाड़ा सहित 15 जिलों के सफल अभ्यर्थी होंगे शामिल

HighLights

  1. भोपाल के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी
  2. 1 से 12 जून 2026 के बीच ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई थी
  3. आवश्यक दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर उपस्थित होने की अपील

नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल/ग्वालियार। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए जून में आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार 13 जुलाई, 2026 को जारी हो गया। ग्वालियर और सागर के चार परीक्षा केंद्रों पर 41 हजार 303 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, इनमें से 11 हजार 774 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

अब इनकी शारीरिक परीक्षा सागर में होगी, प्रशासन ने अनुमति भी दे दी है। शारीरिक परीक्षा अक्टूबर में संभावित है लेकिन अभी तारीख घोषित नहीं की गई।

रिकॉर्ड संख्या में 48 हजार 88 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था

अग्निवीर भर्ती के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में 48 हजार 88 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, टीकमगढ़, सागर, निवाड़ी, छतरपुर के अभ्यर्थी शामिल थे। एक से 12 जून के बीच ग्वालियर और सागर के दो-दो केंद्रों पर 41 हजार 303 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन लिखित परीक्षा दी थी। इसमें से सफल हुए 11 हजार 774 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ई-मेल पर भेजे जाएंगे।


धर्मगुरु और महिला अग्निवीर की परीक्षा भी सागर में

अक्टूबर में ही धर्मगुरु और महिला अग्निवीर के लिए शारीरिक परीक्षा सागर में होगी। इसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ के अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को सागर पहुंचने में परेशानी न हो इसके लिए रेलवे प्रशासन से स्पेशल ट्रेन चलाए जाने की भी मांग की जाएगी।

भोपाल के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भर्ती रैली आयोजित होगी

28 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक भोपाल के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।भर्ती कार्यालय भोपाल के अनुसार इस रैली में मध्य प्रदेश के अशोकनगर, भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पन्ना, पांढुर्णा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा जिले के पुरुष अभ्यर्थी अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के लिए शामिल होंगे।

इन पदों के लिए MP व छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के पात्र अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर

वहीं धर्म गुरु और एजुकेशन हवलदार पदों के लिए मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के पात्र अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा। सेना द्वारा 1 से 12 जून 2026 के बीच ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) आयोजित की गई थी। इसका परिणाम 12 जुलाई को जारी कर दिया गया है।

अब शारीरिक दक्षता परीक्षा, पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र भेजे गए

परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) सहित भर्ती की आगामी प्रक्रियाओं में भाग ले सकेंगे। भर्ती कार्यालय ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 13 जुलाई को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेज दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को उनके प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि और समय के अनुसार ही भर्ती स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेजों के साथ भर्ती स्थल पर उपस्थित होने की अपील

भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ अधिसूचना में उल्लेखित सभी मूल दस्तावेज, आधार कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर वाला स्मार्टफोन और सक्रिय इंटरनेट कनेक्शन साथ लेकर पहुंचना होगा। सेना ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय का पालन करने और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही भर्ती स्थल पर उपस्थित होने की अपील की है।

अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। वेबसाइट से अभ्यर्थी परिणाम देख सकते हैं। अक्टूबर में सागर में शारीरिक परीक्षा होगी।

-कर्नल पंकज कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय

यह भी पढ़ें- एमपी के किसान का कमाल... 2 साल में उगा डाला दुनिया का सबसे महंगा आम, ₹3 लाख किलो है कीमत