• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

बैतूल में खेलते-खेलते दो इंच लंबी कील निगल गया 8 साल का मासूम, भोपाल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

बैतूल जिले के सिलपटी गांव में आठ वर्षीय बालक ने खेलते-खेलते करीब दो इंच लंबी लोहे की कील निगल ली।

By Vinay VermaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 03:44:37 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 03:44:37 PM (IST)
बैतूल में खेलते-खेलते दो इंच लंबी कील निगल गया 8 साल का मासूम, भोपाल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज
जिला अस्पताल से बच्चे को भोपाल रेफर किया गया है। एक्सरे में बच्चे के पेट में लोहे की कील साफ दिखाई दे रही है। नईदुनिया।

HighLights

  1. आठ वर्षीय बालक ने खेलते-खेलते करीब दो इंच लंबी लोहे की कील निगल ली
  2. जांच के बाद बच्चे को भोपाल रेफर किया, डॉक्टरों की निगरानी में होगा इलाज
  3. बच्चे के पेट में है कील, चिकित्सकों के अनुसार मासूम की हालत फिलहाल स्थिर है

नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल। जिले के शाहपुर विकासखंड के ग्राम सिलपटी में खेलते समय एक आठ वर्षीय बालक द्वारा करीब दो इंच लंबी लोहे की कील निगल लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्वजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

प्राथमिक उपचार के बाद बालक को जिला अस्पताल बैतूल से बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर है।

खेलते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ग्राम सिलपटी निवासी देवेश चौहरे (8 वर्ष) गुरुवार रात घर में लोहे की कील से खेल रहा था। इसी दौरान कील उसके मुंह में चली गई और वह उसे निगल गया। कुछ देर बाद बच्चे को उल्टी हुई, जिससे परिजन को लगा कि कील बाहर निकल गई है, लेकिन बच्चे को असहजता महसूस होने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।


जांच में पेट में मिली कील

परिजन पहले देवेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लेकर पहुंचे। यहां जांच के दौरान डॉक्टरों को आशंका हुई कि कील शरीर के अंदर चली गई है। इसके बाद उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में एक्सरे जांच के दौरान पुष्टि हुई कि लोहे की कील पेट में मौजूद है। स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ उपचार के लिए बालक को भोपाल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- बैतूल के चिचोली में खेलते-खेलते दबा ट्रैक्टर का क्लच, ढलान से लुढ़ककर गड्ढे में पलटा; 10 साल के मासूम की मौत

विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे की स्थिति फिलहाल सामान्य है, लेकिन पेट में मौजूद लोहे की कील को सुरक्षित निकालने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी आवश्यक है। भोपाल में विस्तृत जांच के बाद आगे की उपचार प्रक्रिया तय की जाएगी।