MP के बैतूल में 50 मुस्लिम किन्नरों ने की घर वापसी, हिंदू विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच अपनाया सनातन धर्म
मध्यप्रदेश की पवित्र नगरी मुलताई में 50 से अधिक किन्नरों का घर वापसी संस्कार सम्पन्न हुआ। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 26 Feb 2026 03:43:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 26 Feb 2026 05:16:54 AM (IST)
गाजे बाजे के साथ नाचते हुए मंदिरों में पहुंचे किन्नरHighLights
- ताप्ती सरोवर और सात कुंडों में विधिपूर्वक स्नान
- रूद्राभिषेक, हवन और पूजन के साथ पुनः प्रवेश
- धार्मिक संतों और समाजसेवियों ने कार्यक्रम में भाग लिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल: मुलताई में मां ताप्ती की पवित्र नगरी में लगभग 50 से अधिक किन्नरों का हिंदू विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ घर वापसी संस्कार सम्पन्न हुआ। इस दौरान किन्नरों ने ताप्ती सरोवर सहित सात कुंडों में स्नान किया और पंडितों द्वारा रूद्राभिषेक, हवन एवं पूजन कराया गया।
धार्मिक और सामाजिक नेतृत्व की उपस्थिति
कार्यक्रम का आयोजन नगर के मध्य स्थित लान में हिंदू राष्ट्रीय हिंदू सेना द्वारा भव्य रूप से किया गया। आयोजन में किन्नर अखाड़े के संस्थापक स्वामी अजय दास ऋषि, जगद्गुरू काजल ठाकुर, महामंडलेश्वर प्रभा पटेल, महामंडलेश्वर रानी ठाकुर, मंडलेश्वर नकुसा सहित अनेक संत और समाजसेवी उपस्थित रहे। विभिन्न जिलों जैसे अमरावती, पांढूर्णा, नागपूर, छिंदवाड़ा, सिवनी, वरूड़ और बैतूल से बड़ी संख्या में किन्नर आए।
ताप्ती सरोवर और कुंडों में स्नान
घर वापसी संस्कार से पहले किन्नरों ने ताप्ती सरोवर सहित सात कुंडों में स्नान किया। मां ताप्ती के पावन जल से उनका शुद्धीकरण किया गया और मंदिर में विशेष पूजन पाठ संपन्न हुआ। राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि कुछ तत्वों ने किन्नरों को अन्य धर्म की ओर मोड़ने का प्रयास किया था। समय रहते हिंदू सेना ने उन्हें वापस हिंदू धर्म से जोड़ा।
समाज में सांस्कृतिक चेतना
जगद्गुरू काजल ठाकुर और महामंडलेश्वर प्रभा पटेल ने कहा कि यह अभियान केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि किन्नर समाज में सांस्कृतिक चेतना और आत्मगौरव जागृत करने का प्रयास है। किन्नर अब गौ संरक्षण और जन जागरूकता के लिए सतत कार्य करेंगे।