MP के बैतूल में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य का वीडियो वायरल होने से आक्रोश, दुकान में लगाई आग
MP News: बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड के दामजीपुरा गांव में रविवार को एक कथित वीडियो के वायरल होने के बाद तनाव फैल गया। आक्रोशित भीड़ ने कई दुकानों म ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 01 Feb 2026 01:44:13 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Feb 2026 01:44:13 PM (IST)
दामजीपुरा घटना: वीडियो वायरल होते ही भड़का आक्रोश, पुलिस ने संभाला मोर्चाHighLights
- वायरल वीडियो के बाद दामजीपुरा में तनाव
- आक्रोशित भीड़ ने कई दुकानों में आग लगाई
- पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड स्थित दामजीपुरा गांव में रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक कथित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद गांव में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आईं।
वायरल वीडियो के बाद फैला आक्रोश
रविवार को दामजीपुरा गांव से जुड़ा एक कथित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ। वीडियो में गांव का हब्बू नाम का युवक दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई।
दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी
घटना से आक्रोशित भीड़ ने आरोपित युवक की टायर दुकान सहित दो अन्य लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। इसके अलावा, मुख्य मार्ग पर स्थित युनूस खान की साउंड सिस्टम की दुकान में भी आगजनी की गई। बताया गया कि दुकान में रखा सामान भी लूट लिया गया।
पुलिस और दमकल ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
आरोपित हिरासत में, निगरानी जारी
एएसपी कमला जोशी ने बताया कि आक्रोशित भीड़ द्वारा दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया है। मामले में आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।