'चल तुझे कुरकुरे दिलता हूं', बहाने से ले गया साथ, फिर की 5 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत
ननद के घर आई महिला की बेटी को एक युवक कुरकुरे दिलाने के बहाने ले गया। उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 09:09:02 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 09:24:13 AM (IST)
बच्ची के साथ हरकत अश्लील हरकत। (फाइल फोटो)नईदुनिया न्यूज, गोहद। गोहद थाना अंतर्गत मानिक चौराहा बड़ा बाजार में ननद के घर आई महिला की बेटी को एक युवक कुरकुरे दिलाने के बहाने ले गया। उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक फरियादी महिला ने बताया कि वह ग्वालियर से अपनी ननद के यहां गोहद आई हुई थी। ननद का घर बड़ा बाजार के पास मानिक चौराहे पर है। सोमवार दोपहर मोहल्ले में रहने वाला मोनू भारद्वाज पुत्र प्रहलाद भारद्वाज उसकी 5 साल की बेटी के पास आया।
उसने बच्ची से कहा कि चल, मैं तुझे कुरकुरे दिलाता हूं। बच्ची उसके साथ चली गई। थोड़ी देर बाद मोनू बच्ची को वापस छोड़ गया। बच्ची ने मां को सारी घटना बताई। महिला ने देखा कि बच्ची डरी हुई थी। उसके कपड़े गंदे हो गए थे। बच्ची ने बताया कि मोनू ने उसके साथ गलत हरकत की। यह सुनकर महिला तुरंत थाने पहुंची।
आरोपी फरार
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मोनू भारद्वाज के खिलाफ पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।