• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

लुंगी पहन पैंट चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा ट्रक ड्राइवर, TI ने दिए 400 रुपये तो बोला- अब कभी नहीं पीऊंगा शराब

ड्राइवर विपिन कुमार की जब आंख खुली तो वह केवल लुंगी में था और उसकी पैंट गायब थी। इसके बाद वह सीधे देहात थाने पहुंच गया और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। ...और पढ़ें

By Manoj ShrivastavaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 12:52:53 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 01:01:10 PM (IST)
लुंगी पहन पैंट चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा ट्रक ड्राइवर, TI ने दिए 400 रुपये तो बोला- अब कभी नहीं पीऊंगा शराब
टीआई शिव प्रताप सिंह राजावत ने सहयोग करते हुए 400 रुपए दिए। सोशल मीडिया

HighLights

  1. शराब के नशे में गायब हुई पैंट और दस्तावेज
  2. थाने में चालक की बात सुन हैरान रह गई पुलिस
  3. टीआई की संवेदनशीलता और शराब छोड़ने की कसम

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। देहात थाना उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के छल्ला गांव निवासी ट्रक चालक विपिन कुमार केवल लुंगी पहनकर अपनी पैंट चोरी होने की शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। चालक ने पुलिस को बताया कि वह पैंट पहनकर सोया था, लेकिन जब उसकी नींद खुली तो पैंट गायब थी। पैंट की जेब में रखे 1500 रुपये नकद, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस भी रखा था। हालांकि शराब के नशे में होने के कारण वह यह भी नहीं बता सका कि घटना कहां हुई।

ड्राइवर की आंख खुली तो पैंट गायब

जानकारी के अनुसार विपिन कुमार ग्वालियर में ट्रक चलाता है। सोमवार को उसने अटेर क्षेत्र में ट्रक मालिक के सुपुर्द किया। इसके बाद उसने शराब पी और कहीं जाकर सो गया। जब आंख खुली तो वह केवल लुंगी में था और उसकी पैंट गायब थी। इसके बाद वह सीधे देहात थाने पहुंच गया और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी उसकी बात सुनकर हैरान रह गए। कुछ देर बाद थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत ने उससे पूरी जानकारी ली।


चालक ने बताया कि पैंट में नकदी के अलावा उसके जरूरी दस्तावेज भी थे। पुलिस ने जब घटना का स्थान पूछा तो वह स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। नशे की वजह से उसे यह भी याद नहीं था कि वह कहां सोया था और कब पैंट गायब हुई।

पुलिस ने रुपये के साथ शराब छोड़ने की दी समझाइश

चालक की स्थिति देखकर टीआई शिव प्रताप सिंह राजावत ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे घर लौटने के लिए 400 रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही शराब से दूर रहने की समझाइश भी दी।

टीआई की बात सुनकर विपिन भावुक हो गया और बोला, "साहब, कसम से अब कभी दारू नहीं पीऊंगा।" इसके बाद उसने पुलिस का धन्यवाद किया और अपने घर के लिए रवाना हो गया। यह घटनाक्रम दिनभर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।