• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में अनोखी घटना... सफाई के दौरान महिला को सांप ने डसा, पति डिब्बे में बंद कर सांप को भी लाया जिला अस्पताल

महिला के पति और आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया और घायल महिला के साथ उसे भी जिला अस्पताल ले आए।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 07:14:53 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 07:14:53 PM (IST)
भिंड में अनोखी घटना... सफाई के दौरान महिला को सांप ने डसा, पति डिब्बे में बंद कर सांप को भी लाया जिला अस्पताल
भिंड के खेरी गांव में सर्पदंश का मामला।

HighLights

  1. भिंड के खेरी गांव में सर्पदंश का मामला
  2. सफाई करते वक्त महिला को काटा
  3. परिजनों की हिम्मत से पकड़ा गया सांप

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। अटेर थाना अंतर्गत खेरी गांव में मंगलवार सुबह एक महिला को घर की सफाई करते समय सांप ने डस लिया। घटना के बाद स्वजनों में हड़कंप मच गया। महिला के पति और आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया और घायल महिला के साथ उसे भी जिला अस्पताल ले आए। फिलहाल महिला का उपचार जिला अस्पताल के आइसीयू में चल रहा है।

घर की सफाई के दौरान हादसा

जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय सीमा प्रजापति पत्नी धर्मेंद्र प्रजापति निवासी ग्राम खेरी मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे अपने घर के कमरे में साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान कमरे में छिपे सांप ने उनके बाएं हाथ की उंगली पर डस लिया।


महिला के चीखने की आवाज सुनकर स्वजन और पड़ोस में काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया और उसे एक डिब्बे में सुरक्षित बंद कर दिया। इसके बाद घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें आइसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया। महिला की हालत फिलहाल चिकित्सकीय निगरानी में बताई जा रही है।

डॉक्टर को दिखाने डिब्बे में बंद कर अस्पताल लाए सांप

महिला ने बताया कि सफाई के दौरान अचानक सांप ने हमला कर दिया। स्वजन सांप को भी अस्पताल इसलिए लेकर पहुंचे, ताकि उसकी पहचान कर डॉक्टर उपचार में आसानी कर सकें। उनके अनुसार, सांप कॉमन वुल्फ स्नेक जैसा दिखाई दे रहा था।

यह भी पढ़ें- राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का परचम, राकेशसिंह भदौरिया निर्वाचित होने वाले पहले सदस्य, 3317 मतों के साथ बने नंबर वन

सांप के डसने पर तुरंत अस्पताल लेकर आएं

सिविल सर्जन डॉ. आरके मिश्रा ने बताया कि सर्पदंश के मामलों में मरीज को बिना देर किए अस्पताल पहुंचाना सबसे जरूरी होता है। यदि संभव हो तो सांप की सुरक्षित पहचान उपचार में सहायक हो सकती है, लेकिन उसे पकड़ने का प्रयास केवल तभी करना चाहिए जब यह पूरी तरह सुरक्षित हो। फिलहाल महिला का उपचार जारी है और चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।