भिंड में सीएनजी कार में लगी आग, जलकर खाक; ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
भिंड मालनपुर में सीएनजी कार में आग लग गई। चालक ने शीशा तोड़कर जान बचाई। वाहन जलकर खाक हो गया। जांच जारी है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 12:55:43 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 12:59:44 PM (IST)
सीएनजी कार में अचानक भीषण आग लग गई। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में खड़ी कार में अचानक आग लगी।
- कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह आग की चपेट में।
- चालक ने शीशा तोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मार्बल फैक्ट्री के पीछे खड़ी एक सीएनजी कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार जलने लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार अचानक आग की चपेट में आ गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा वाहन लपटों में घिर गया। बताया जा रहा है कि आग लगते ही कार के दरवाजे लाक हो गए थे, जिससे अंदर बैठे चालक की जान पर बन आई।
कार मालिक गजेंद्र पुत्र गुलाब सिंह राजपूत निवासी शितोले का पूरा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए शीशा तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
आग लगने के कारणों की कर रहे जांच
प्राथमिक जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन तकनीकी खराबी या सीएनजी गैस लीकेज को संभावित वजह माना जा रहा है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।