• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में पालतू कुत्ते से हैवानियत की हदें पार, फंदे पर लटकाकर पीटा, फिर कुल्हाड़ी से किए 25 टुकड़े; Video Viral

भिंड के नुन्हाटा गांव में रंजिश के चलते युवक ने पालतू कुत्ते की बेरहमी से हत्या कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 02:49:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 02:49:25 PM (IST)
भिंड में पालतू कुत्ते से हैवानियत की हदें पार, फंदे पर लटकाकर पीटा, फिर कुल्हाड़ी से किए 25 टुकड़े; Video Viral
भिंड से पशु क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रंजिश में युवक ने पालतू कुत्ते की बेरहमी से हत्या की।
  2. कुत्ते को पेड़ से लटकाकर लाठियों से पीटा गया।
  3. कुल्हाड़ी से काटकर कुत्ते के कई टुकड़े किए गए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। ऊमरी थाना क्षेत्र में नुन्हाटा गांव में पशु क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मामूली विवाद के चलते एक युवक ने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को पहले रस्सी से बांधकर बीहड़ में ले जाकर पेड़ से फंदे पर लटका दिया।

उसके बाद लाठियों से हमला किया और कुल्हाड़ी से काटकर 20 से 25 टुकड़े कर दिए। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने शिकायत आरोपी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार नुन्हाटा के उमराव सिंह का पुरा निवासी (25) विवेक पुत्र अजमेर बाथम सोमवार को नुन्हाटा गांव में घूम रहे रामनरेश सिंह राजावत के पालतू कुत्ते को रस्सी से बांधकर अपने साथ ले गया। वह कुत्ते को बेसली नदी के किनारे बीहड़ में ले गया, जहां उसने पहले उसे पेड़ से फंदे पर लटका दिया। कुत्ता तड़पता और चिल्लाता रहा, लेकिन उसे फंदे से झुलाते हुए लाठियों से पीटा।

पीटने के बाद कुल्हाड़ी से काटा

  • आरोप है कि विवेक और उसके एक साथी ने कुल्हाड़ी से कुत्ते के शरीर पर कई वार किए। उसके काटकर 20 से 25 टुकड़े कर दिए। घटना का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में घटना को लेकर भारी नाराजगी है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।

  • कुत्ते के मालिक रामनरेश सिंह राजावत ने कहा कि आरोपी से उनका पहले किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपी ने उनके पालतू कुत्ते को निशाना बनाकर क्रूर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने ऊमरी थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
  • आरोपी के खिलाफ करेंगे कार्रवाई

    कुत्ते के साथ इस तरह की क्रूरता बेहद निंदनीय है। फरियादी ने थाने में आवेदन दिया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बृजेंद्र सिंह सेंगर, टीआइ थाना ऊमरी

    ये खबर भी पढ़ें- झाड़ियों में छिपे भालू ने छात्र पर अचानक कर दिया हमला, वफादार कुत्ते ने खदेड़कर बचाई जान