• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड

भिंड में घर के अंदर घुसकर बंदर ने किया हमला, भगाने के लिए 20 मिनट तक करनी पड़ी मशक्कत

भिंड में बंदर के हमले में 50 वर्षीय कमल सिंह जाटव घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Manoj ShrivastavaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 01:15:55 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 01:20:11 PM (IST)
भिंड में घर के अंदर घुसकर बंदर ने किया हमला, भगाने के लिए 20 मिनट तक करनी पड़ी मशक्कत
भिंड में बंदर के हमले में घायल व्यक्ति का अस्पताल में हो रहा इलाज।

HighLights

  1. घटना देहात थाना क्षेत्र के जामना रोड स्थित नयापुरा की
  2. सुबह सात बजे घर में शेविंग कर रहे थे कमल सिंह
  3. तभी अंदर घुस आया बंदर और दांतों से काटा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। शहर के देहात थाना अंतर्गत जामना रोड स्थित नयापुरा में बुधवार सुबह एक बंदर के हमले में 50 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। बंदर ने उस समय हमला किया जब व्यक्ति अपने घर के अंदर शेविंग कर रहा था। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय कमल सिंह जाटव पुत्र छविराम जाटव निवासी नयापुरा जामना रोड बुधवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर में शेविंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बंदर घर के भीतर घुस आया और उन पर हमला कर दिया। बंदर ने कमल सिंह को काटकर घायल कर दिया।


शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोग

घटना के बाद आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर बंदर को भगाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदर को वहां से हटाने में करीब 20 मिनट का समय लगा। इसके बाद स्वजन और स्थानीय लोगों ने घायल कमल सिंह को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर लिया।

बंदर के काटने के कारण आवश्यक एंटी-रेबीज उपचार भी शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक पर चिंता जताते हुए वन विभाग और प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें : Bhind Road Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग घायल, ई-रिक्शा का टायर फटने से दो महिलाएं जख्मी