
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। अटेर थाना क्षेत्र के पर्याय गांव में बुधवार दोपहर घर के अंदर एक युवक को सांप ने डस लिया। घटना उस समय हुई, जब युवक पानी की बोतल अलमारी में रख रहा था। अचानक अलमारी में छिपे सांप ने उसके हाथ पर हमला कर दिया। परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय सुनील राठौर पुत्र रामलाल राठौर निवासी ग्राम पर्याय थाना अटेर बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर में पानी की बोतल अलमारी में रखने गए थे। जैसे ही उन्होंने अलमारी खोली, उसमें पहले से छिपे बैठे सांप ने उनके हाथ में डस लिया। सांप के डसते ही सुनील ने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।