परिजन नहीं करने दे रहे थे प्रेमिका से शादी, युवक ने पेड़ पर फंदे से लटकर दे दी जान
भिंड के गोरमी कस्बे में प्रेम प्रसंग के चलते 28 वर्षीय युवक रवि गुर्जर ने नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भ ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 08:43:18 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 08:43:18 AM (IST)
युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।HighLights
- भिंड के गोरमी कस्बे में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।
- खेत में नीम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव।
- मृतक रवि गुर्जर शनिवार शाम से घर से गायब था।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। गोरमी कस्बे के वार्ड क्रमांक तीन में रहने वाले एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक शनिवार शाम करीब छह बजे घर से बिना बताए निकल गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी गांव और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह गांव के पास खेत (हार) में एक नीम के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची गोरमी पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेहगांव अस्पताल भिजवाया।
ये है पूरा मामला
- जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 28 वर्षीय रवि पुत्र गंगासिंह गुर्जर निवासी वार्ड क्रमांक तीन गोरमी के रूप में हुई है। बताया गया है कि रवि शनिवार शाम करीब छह बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसके बाद परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
वह गांव के अलग-अलग स्थानों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करते रहे, लेकिन युवक का पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव के कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए तो घर से करीब एक किलोमीटर दूर हार में स्थित एक नीम के पेड़ पर युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर ग्रामीण दंग रह गए और तुरंत इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई।
बताया गया है कि युवक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग था, लेकिन परिवार के लोगों को यह रिश्ता पसंद नहीं था। परिजनों के विरोध के कारण वह मानसिक तनाव में चल रहा था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दोनों बड़े भाई भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। रवि घर पर रहकर खेती-किसानी का काम संभालता था। परिवार के लोग उसकी शादी के लिए रिश्ते भी देख रहे थे, लेकिन वह हर बार मना कर देता था। शाम से गायब था युवक
परिजनों के अनुसार रवि शनिवार शाम करीब छह बजे घर से निकला था। रात आठ बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल पाया। रविवार सुबह खेत में नीम के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला।
मामले की कर रहे जांच
आशुताेष शर्मा, टीआइ थाना गोरमी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।