सावधान! भिंड में तेल से बन रहा था जहरीला मावा, प्रशासन ने 100 किलो खेप पकड़ी
होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावटखोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 14 Mar 2026 09:52:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Mar 2026 09:52:19 PM (IST)
तेल से बन रहा था जहरीला मावा। (एआई से जेनरेट किया गया इमेज)HighLights
- भिंड में तेल से बन रहा था जहरीला मावा।
- प्रशासन ने 100 किलो खेप पकड़ी।
- अटेर के बलारपुरा में मावा भट्टी पर छापेमारी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावटखोरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को ग्वालियर-चंबल संभाग के संभागीय उड़नदस्ता दल ने भिंड जिले में छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में संदिग्ध मावा जब्त किया।
अटेर के बलारपुरा में मावा भट्टी पर छापेमारी
संभागीय उड़नदस्ता दल ने 14 मार्च को भिंड जिले की अटेर तहसील के ग्राम बलारपुरा में संचालित एक मावा भट्टी पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान मौके पर रिफाइंड पामोलिन तेल से मावा बनाते हुए पाया गया।
टीम ने मौके से लगभग 100 किलो मावा और 30 किलो रिफाइंड पामोलिन तेल जब्त कर लिया तथा जांच के लिए नमूने भी लिए गए हैं।
रामवीर डेयरी पर कार्रवाई और नमूने लैब भेजे गए
बताया गया है कि यह मावा भट्टी रामवीर डेयरी के नाम से संचालित हो रही थी, जिसके संचालक रामवीर नरवरिया हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जब्त किए गए मावा और तेल के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में शामिल रही संयुक्त टीम
इस कार्रवाई में उड़नदस्ता दल के सदस्य अवनीश गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मुरैना, गिरीश राजोरिया मुरैना, सतीश शर्मा ग्वालियर शामिल रहे।