भिंड: मनचले की दबंगई पड़ी भारी! किशोरी का पीछा कर पहुंचा घर, हाथ लगाने पर लड़की ने जड़ा थप्पड़
भिंड के देहात थाना अंतर्गत एक किशोरी से छेड़छाड़ और उसका पीछा कर घर तक पहुंचने का मामला सामने आया है। आरोपित युवक ने पहले इटावा रोड पर किशोरी का हाथ प ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 07:59:56 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 07:59:56 PM (IST)
भिंड: मनचले की दबंगई पड़ी भारी AI Generated Imageनईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। देहात थाना अंतर्गत एक किशोरी से छेड़छाड़ और उसका पीछा कर घर तक पहुंचने का मामला सामने आया है। आरोपित युवक ने पहले इटावा रोड पर किशोरी का हाथ पकड़कर अभद्रता की और बाद में उसके घर पहुंचकर गेट खुलवाकर उसे प्रपोज करने लगा। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सुनसान जगह देखकर पकड़ा हाथ, किशोरी ने मारा थप्पड़
इटावा रोड निवासी 17 वर्षीय किशोरी रविवार शाम बाजार से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान भिंड शहर निवासी युवक प्रवीण चौधरी उसका पीछा करने लगा। रास्ते भर वह अभद्र टिप्पणियां करता रहा। किशोरी ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज करते हुए घर की ओर जाना जारी रखा। बताया गया है कि रास्ते में सुनसान जगह देखकर आरोपित ने किशोरी का हाथ पकड़ लिया। इस पर किशोरी ने विरोध करते हुए हाथ छुड़ाया और युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह तेजी से अपने घर की ओर चली गई।
घर पहुंचकर कुंडी बजाई, गेट खुलते ही करने लगा प्रपोज
आरोपित युवक किशोरी का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया। उसने घर के गेट की कुंडी बजाकर खुलवाया। जैसे ही किशोरी ने गेट खोला, युवक उसे प्रपोज करने लगा। सामने आरोपी को देखकर किशोरी घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर स्वजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपित युवक मौके से भाग निकला। इसके बाद किशोरी ने स्वजनों के साथ देहात थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें- शीतला सप्तमी पर महिलाएं रखेंगी व्रत, परिवार की खुशहाली के लिए होगा पूजन