मध्य प्रदेश में 6 साल में गायब हुईं 2.70 लाख महिलाएं और लड़कियां, पुलिस 50 हजार से ज्यादा को खोज नहीं पाई
मध्य प्रदेश विधानसभा में दिए गए आंकड़ों में यह सामने आया है कि गुम होने वाली महिलाओं और बेटियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर साल चार से आठ हजार तक ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Feb 2026 12:54:20 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Feb 2026 01:39:07 PM (IST)
मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रही है महिलाओं और बालिकाओं के गायब होने की संख्या। - प्रतीकात्मक तस्वीरHighLights
- कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी सरकार ने दी है
- मध्य प्रदेश में प्रतिदिन का औसत देखें तो 125 महिला-बेटियां गायब हो रही हैं, यानी हर घंटे पांच
- जांच में सामने आया है कि बेटियों के गायब होने में 48% की वजह घर से नाराज होकर जाना है
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में 18 फरवरी को सरकार की तरफ से प्रस्तुत एक रिपोर्ट चिंता पैदा करने वाली और चेताने वाली है। आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2020 से 28 जनवरी 2026 यानी लगभग छह वर्ष में प्रदेश के विभिन्न जिलों दो लाख 70 हजार 300 महिलाएं और बेटियां गायब हुई हैं। चिंता का विषय यह है कि पुलिस इनमें से 50 हजार से ज्यादा महिला और बेटियों को आज तक खोज नहीं पाई है।
अभी भी 47 हजार 984 महिलाएं और 2186 बालिकाएं गायब हैं। विधानसभा में कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी सरकार ने दी है। प्रतिदिन का औसत देखें तो 125 महिला-बेटियां गायब हो रही हैं। यानी हर घंटे पांच।
बेटियों के गायब होने में 48 से प्रतिशत की वजह घर से नाराज होकर जाना है, लेकिन महिलाओं के मामले में पुलिस मुख्यालय ने ऐसा कोई राज्यस्तरीय विश्लेषण भी नहीं तैयार किया है जिससे सामने आ सके की असली वजह क्या है। चिंता की बात यह भी है कि गुम होने वाली महिलाओं और बेटियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिवर्ष चार से आठ हजार तक आंकड़ा बढ़ रहा है।
किस वर्ष कितनी बेटियां व महिलाएं हुईं लापता
- 2020 -- 31,405
- 2021 -- 39,564
- 2022 -- 43,148
- 2023 -- 46,291
- 2024 -- 50,798
- 2025 -- 54,897
- 2026 (28 जनवरी तक)-- 4,197
गुम महिलाओं की स्थिति
- लापता - 2,06,507
- खोजी गईं या खुद लौटीं - 1,58,523
- अभी भी लापता - 47,984
गुम बालिकाओं की स्थिति
- लापता - 63,793
- पुलिस, स्वजन ने खोजा, या खुद लौटीं - 61,607
- अभी भी लापता - 2,186
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश के धार-मंडला में सूरज ने दिखाए अपने तेवर, इन जिलों में बारिश का अलर्ट