MP के आयुर्वेद छात्रों के लिए खुशखबरी: देश के 289 आयुर्वेद कॉलेजों को मिली मान्यता; प्रदेश के 21 संस्थान शामिल
सत्र 2026-27 के लिए NCISM ने देश के 289 आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता सूची जारी की है। जिनमें MP के 21 और UP के 65 राजस्थान के 12 आयुर्वेद कॉलेज शामिल ह...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 09:18:23 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 09:18:23 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- NCISM ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी की सूची
- देश के 289 आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को मान्यता
- MP के 21, UP के 65 और राजस्थान के 12 कॉलेज शामिल
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम), नई दिल्ली ने देशभर के 289 आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मान्यता दे दी है।
आयोग की तीन सितंबर को जारी सूची में मध्य प्रदेश के 21 और राजस्थान के 12 आयुर्वेद कॉलेज शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के 65 कालेजों को भी मान्यता दी गई है।
आयोग की ओर से जारी सूची के अनुसार देशभर में 600 से अधिक आयुर्वेद कॉलेजों की मान्यता को लेकर प्रक्रिया चल रही है। इनमें से 289 कॉलेजों के संबंध में निर्णय जारी कर दिया गया है, जबकि 300 से अधिक कॉलेजों पर अभी फैसला होना बाकी है।
इन कॉलेजों की मान्यता को लेकर आयोग की ओर से आगे निर्णय लिया जाएगा। इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में मान्यता की प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और सख्ती बरती जा रही है। कॉलेजों को निर्धारित मापदंडों का पालन करने के बाद ही मान्यता दी जा रही है।
मप्र के 21 कॉलेजों को फायदा
तीन सितंबर को जारी सूची के मुताबिक मध्य प्रदेश के 21 आयुर्वेद मेडिकल कॉलेजों को सत्र 2026-27 के लिए मान्यता मिली है। इससे इन कॉलेजों में नए सत्र में प्रवेश और शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है। अब विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त कॉलेजों में आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर मिलेगा।
इस वर्ष मान्यता प्रक्रिया में पहले की तुलना में अधिक पारदर्शिता और सख्ती बरती जा रही है। निर्धारित मापदंडों का पालन करने वाले कॉलेजों को ही मान्यता दी जा रही है। यह विद्यार्थियों और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के हित में महत्वपूर्ण कदम है। शेष कॉलेजों पर भी जल्द निर्णय आने की उम्मीद है। - डॉ. राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता, आयुष मेडिकल एसोसिएशन