• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी के 23 IAS अधिकारियों का तबादला! सुखवीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, 11 जिलों के बदले कलेक्टर

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 23 अधिकारियों के तबादले एवं...और पढ़ें

By Vaibhav ShridharEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 12:25:37 AM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 12:25:37 AM (IST)
एमपी के 23 IAS अधिकारियों का तबादला! सुखवीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, 11 जिलों के बदले कलेक्टर
एमपी के 23 IAS अधिकारियों का तबादला

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 23 अधिकारियों के तबादले एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त और नए प्रभार सौंपे गए हैं।

मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने कई जिलों के कलेक्टर्स समेत प्रमुख विभागों के सचिवों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है।

सुखवीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, रश्मि अरुण शमी को स्वास्थ्य विभाग की कमान

प्रशासनिक फेरबदल के तहत 1997 बैच के आईएएस अधिकारी सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वे लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

वहीं, 1994 बैच की वरिष्ठ अधिकारी रश्मि अरुण शमी को अपर मुख्य सचिव (ACS), लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे आयुक्त खाद सुरक्षा का कार्यभार भी संभालेंगी।


इन जिलों को मिले नए कलेक्टर

शासन द्वारा जारी तबादला सूची में कई जिलों के प्रशासनिक प्रमुखों (कलेक्टर्स) में फेरबदल किया गया है...

  • जबलपुर: अरुण कुमार विश्वकर्मा (2014)
  • नर्मदापुरम: आशीष वशिष्ठ (2014)
  • सिंगरौली: अंकित अस्थाना (2014)
  • बालाघाट: आदित्य सिंह (2014)
  • पन्ना: हर्ष सिंह (2015)
  • मऊगंज: राजेश कुमार ओगरे (2012)
  • भिंड: पवन कुमार जैन (2013)
  • रायसेन: रोहित सिसोनिया (2017)
  • बुरहानपुर: विवेक कुमार (2017)
  • शाजापुर: डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े (2017)
  • हरदा: कुमार सत्यम (2017)

यह भी पढ़ें- सिंहस्थ से पहले बदलेगी उज्जैन स्टेशन की तस्वीर, 6 स्टेशनों पर खर्च होंगे ₹580 करोड़, सुगम होगी श्रद्धालुओं की राह