• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

AIIMS Bhopal में देर रात 260 कर्मचारियों की छंटनी! बिना कारण बताए सूची जारी, एम्स परिसर के बाहर प्रदर्शन

एम्स भोपाल में बुधवार देर रात आउटसोर्स एजेंसी ने हाउसकीपिंग और वार्ड ब्वाय समेत करीब 260 कर्मचारियों को काम से हटा दिया। रात करीब नौ बजे कर्मचारियों क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 01:07:57 AM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 01:07:57 AM (IST)
AIIMS Bhopal में देर रात 260 कर्मचारियों की छंटनी! बिना कारण बताए सूची जारी, एम्स परिसर के बाहर प्रदर्शन
AIIMS Bhopal में देर रात 260 कर्मचारियों की छंटनी

HighLights

  1. एम्स भोपाल में आउटसोर्स एजेंसी ने 260 वर्करों को काम से निकाला
  2. अचानक सूची जारी होने से कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट
  3. हटाने का कारण स्पष्ट करने की मांग को लेकर देर रात प्रदर्शन

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एम्स भोपाल में बुधवार देर रात आउटसोर्स एजेंसी ने हाउसकीपिंग और वार्ड ब्वाय समेत करीब 260 कर्मचारियों को काम से हटा दिया। रात करीब नौ बजे कर्मचारियों की सूची जारी होने के बाद प्रभावित कर्मचारी विरोध जताने के लिए एम्स के बाहर पहुंच गए। एम्स में आउटसोर्स के तहत करीब 800 कर्मचारी विभिन्न कार्यों में सेवाएं दे रहे हैं।

naidunia_image

अचानक सूची जारी होने से कर्मचारियों में असंतोष और अनिश्चितता

कर्मचारियों के अनुसार, सूची जारी होने की जानकारी अचानक मिली। उनका कहना है कि लंबे समय से सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के सामने अब रोजगार को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है। कर्मचारियों ने एजेंसी से सूची तैयार करने का आधार और उन्हें हटाए जाने का कारण स्पष्ट करने की मांग की है। उनका कहना है कि निर्णय से पहले कर्मचारियों से बातचीत की जानी चाहिए थी।


naidunia_image

रोजी-रोटी का संकट: कर्मचारियों ने प्रबंधन से रखी अपनी मांग

कर्मचारी मुकुल मालवीय ने कहा कि देर रात सूची जारी होने के बाद कर्मचारियों में चिंता है। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी लंबे समय से एम्स में काम कर रहे हैं। अचानक सेवा समाप्त होने से उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। उन्होंने मांग की कि एजेंसी और एम्स प्रबंधन कर्मचारियों की स्थिति स्पष्ट करें और उनकी बात सुनी जाए।

न्याय की आस में एम्स परिसर के बाहर देर रात तक प्रदर्शन

देर रात कर्मचारी एम्स के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन करते रहे। कर्मचारियों ने कहा कि वे प्रबंधन से बातचीत कर मामले का समाधान चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- एमपी के अभ्यर्थियों का सफर होगा आसान! सागर भर्ती रैली के लिए रेलवे की सौगात, अक्टूबर में चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें