'शादी का वादा कर मुकर गई प्रेमिका ', भोपाल में प्रेमी ने लगाई फांसी, रेप केस में फंसाने की धमकी का आरोप
अशोका गार्डन के सेठी नगर में प्रेमिका से धोखा मिलने से दुखी एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 08 Mar 2026 05:16:48 AM (IST)Updated Date: Sun, 08 Mar 2026 07:23:35 AM (IST)
भोपाल में प्रेमी ने लगाई फांसी। (AI Generated)HighLights
- भोपाल में प्रेमी ने लगाई फांसी।
- रेप केस में फंसाने की धमकी का आरोप।
- परिवार का इकलौता बेटा था दीपक।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अशोका गार्डन के सेठी नगर में प्रेमिका से धोखा मिलने से दुखी एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक ने आधी रात को छत के छज्जे पर बेडशीट बांधकर फांसी लगाई, सुबह स्वजनों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचित किया।
मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मुस्लिम प्रेमिका को खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया है। अशोका गार्डन पुलिस केस की जांच कर रही है।
परिवार का इकलौता बेटा था दीपक
पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय दीपक गुर्जर सेठी नगर में रहकर फेब्रिकेशन का काम करता था। वह परिवार का इकलौता बेटा था, जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। दीपक का प्रेम संबंध एक हिना नामक युवती से था।
दोनों के बीच करीब सात साल से रिश्ता चल रहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दीपक उसे लेकर परेशान था। तीन दिन पहले उसका फोन भी टूट गया था। शुक्रवार देर रात वह घर लौटा था। सुबह स्वजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा।
सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
सुसाइड नोट में लिखा... 'मैं दीपक गुर्जर, अशोका गार्डन का निवासी, मैं कुछ करता हूं तो इसकी जिम्मेदार हिना है। यह मेरे साथ कई सालों से रिश्ते में है। जो कुछ दिनों से मुझे गुमराह कर एक लड़के के साथ घूम रही है, बात करती है और मुझे धमकी दे रही है कि तुम पर दुष्कर्म का केस लगवा दूंगी।
दो दिन पहले मेरा मोबाइल भी तोड़ दिया था। हमारा शादी का वादा था, लेकिन वह मुकर गई और कहती है कि तुम मर भी जाओगे फिर भी मुझ पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।'