MP के 8 IAS को मिली नई जिम्मेदारी, सभी को जनजातीय जिलों में मिली पोस्टिंग, देखें कौन कहां हुआ पदस्थ
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार को जारी आदेश में 8 अधिकारियों को सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 05:06:55 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 05:06:55 PM (IST)
मध्य प्रदेश के 8 जिलों को मिले नए सहायक कलेक्टर।HighLights
- मध्य प्रदेश के 8 जिलों को मिले नए सहायक कलेक्टर
- IAS अधिकारियों की जनजातीय जिलों में पदस्थापना
- प्रदेश सरकार ने झाबुआ से मंडला तक किया नवाचार
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। राज्य सरकार ने वर्ष 2025 के बैच के आठ परिवीक्षाधीन अधिकारियों की पदस्थापना में नवाचार किया है। सभी को ट्राइबल जिलों में सहायक कलेक्टर बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार को जारी आदेश में 8 अधिकारियों को सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।
2025 बैच के इन अधिकारियों की हुई पदस्थापना
सहायक जिलाधिकारी के रूप में पदस्थ 2025 बैच के अधिकारियों में इनका नाम शामिल है.
- आयुषी बंसल (झाबुआ)
- आशी शर्मा (धार)
- माधव अग्रवाल (बड़वानी)
- सोम्या मिश्रा (सिंगरौली)
- श्लोक वैकर (कटनी)
- शिल्पा चौहान (खंडवा)
- खोत पुष्पराज नानासाहेब (बैतूल)
- शैलेंद्र चौधरी (मंडला)
यह भी पढ़ें- MP में 1.21 लाख छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप के पैसे, 75% से ज्यादा अंक वालों की होगी चांदी
जनजातीय परिवेश और जमीनी चुनौतियों को समझने की पहल
इन जिलों में पदस्थापना के पीछे शासन का तर्क है कि यहां कार्य करते हुए अधिकारी स्थानीय परिस्थितियों, जनजातीय समुदायों की आवश्यकताओं और ग्रामीण विकास की चुनौतियों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई इस पहल से युवा अधिकारियों में संवेदनशीलता, कार्यकुशलता और जनसेवा की भावना का विकास पहले दिन से ही होगा।