• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

वोट चोरी रैली में शामिल न होने पर एमपी यूथ कांग्रेस के 9 जिला अध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष और 46 सचिव-महासचिव निलंबित

एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान पर आयोजित वोट चोरी रैली में अनुपस्थित रहने के कारण मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में नौ जिला अध्यक्षों को निलंबित कर दिया गया है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 11:06:30 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 11:06:30 PM (IST)
वोट चोरी रैली में शामिल न होने पर एमपी यूथ कांग्रेस के 9 जिला अध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष और 46 सचिव-महासचिव निलंबित
राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस में हड़कंप।

HighLights

  1. राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस में हड़कंप
  2. सौरभ शर्मा, पृथ्वीराज चौहान समेत 9 जिला अध्यक्ष सस्पेंड
  3. 9 जिला अध्यक्ष और प्रदेश के कई पदाधिकारी किए निलंबित

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान पर आयोजित वोट चोरी रैली में अनुपस्थित रहने के कारण मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस में नौ जिला अध्यक्षों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पर भी कार्रवाई की गई है। इन सभी को अनुशासनहीनता का दोषी मानते हुए संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आगामी आदेश तक निलंबित किया गया है।

नौ जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारियों पर गिरी गाज

प्रदेश कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि मैहर जिला इकाई के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, आगर के पृथ्वीराज चौहान, नीमच के मनमोहन शेखावत, बुरहानपुर के अर्जुन जांगले, अनूपपुर के मानवेंद्र मिश्रा, गुना के पंचम भील, बड़वानी के आदित्य गोयल, छतरपुर के मानवेंद्र सिंह परमार और भिंड के मनीष पुरोहित रैली में शामिल नहीं हुए।


यह भी पढ़ें- एमपी में होम लोन पर मिलेगा ₹1.80 लाख तक ब्याज अनुदान, नगरीय निकायों में लगेंगे क्रेता-विक्रेता शिविर

इसी तरह प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज यादव, राजवीर सिंह, योगिता सिंह परिहार, प्रमोद सिंह खरे, नीरज पटेल के साथ 14 महासचिव, 32 प्रदेश सचिव भी अनुपस्थित रहे। इन सभी को निलंबित किया गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।