इंदौर के खुड़ैल में हादसा, मुहाड़ी फाल में डूबने से सेज यूनिवर्सिटी के 20 वर्षीय छात्र की मौत
नहाने के दौरान गहराई में चले गया। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की। रविवार शाम को रोशनी कम होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Feb 2026 10:01:29 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Feb 2026 10:06:40 PM (IST)
फोटो- मृतक सूरजHighLights
- 20 वर्षीय सूरज कुशवाह की डूबने से मौत हो गई।
- रविवार को दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया था।
- नहाते समय गहराई में चले गया। बच नहीं सका।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। खुड़ैल थाना क्षेत्र स्थित मुहाड़ी फाल में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए छात्र की डूबने से मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक सेज यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले 20 वर्षीय सूरज कुशवाह की डूबने से मौत हो गई। वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार को तीन दोस्तों के साथ घूमने के लिए गया था।
नहाने के दौरान गहराई में चले गया। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की। रविवार शाम को रोशनी कम होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका।
इसके बाद सोमवार सुबह पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सूरज का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक मूल रूप से मुरैना का रहने वाला है। पिता मजदूरी करते हैं। पिता ने बताया कि तीन में से दो बेटो की मौत हो चुकी है।