• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में अवैध दुकानों पर कार्रवाई सिर्फ दिखावा! नगर निगम के नोटिसों में बड़ा झोल, बिना नाम और तारीख के बांट दिए नोटिस

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में अवैध रूप से चल रही व्यावसायिक दुकानों पर निगम की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। इस पूरी प्रक्रिया म...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 10:51:31 AM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 10:51:31 AM (IST)
भोपाल में अवैध दुकानों पर कार्रवाई सिर्फ दिखावा! नगर निगम के नोटिसों में बड़ा झोल, बिना नाम और तारीख के बांट दिए नोटिस
भोपाल में नगर निगम के नोटिसों में बड़ा झोल दिखा है

HighLights

  1. नगर निगम के नोटिसों में बड़ी चालाकी दिखी है
  2. बिना नाम और तारीख के बांट दिए नोटिस
  3. अरेरा कॉलोनी के लोगों ने इस पर सवाल उठाए हैं

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के आवासीय इलाकों में अवैध रूप से चल रही व्यावसायिक दुकानों पर निगम की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। अरेरा कालोनी और रोहित नगर के 429 व्यापारियों को थमाए नोटिस की मोहलत 30 जुलाई को खत्म हो रही है। शहर में अब तक निगम 800 से अधिक नोटिस व्यापारियों को थमा चुका है। इसी बीच इस पूरी प्रक्रिया में निगम की बड़ी चालाकी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार बैरागढ़ में आवासीय अनुमति पर व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन करने वाले दुकानदारों को बांटे गए नोटिसों में नगर निवेशक के हस्ताक्षर तो हैं, लेकिन उनका नाम गायब है। नोटिस किस दिन जारी किया तारीख तक दर्ज नहीं है। ऐसे खामियों भरे नोटिस देखकर अरेरा कालोनी के रहवासियों का आरोप है कि निगम कार्रवाई के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रहा है।


यह भी पढ़ें- प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए बड़ी खबर: MP में आ रहा है नया कॉलोनी एक्ट, अब एक क्लिक पर घर बैठे जांचें कॉलोनी वैध है या अवैध

किसान आंदोलन के बहाने टली सीलिंग

29 जुलाई को जिन दुकानों की मोहलत खत्म हुई थी, उन्हें किसान आंदोलन का हवाला देकर बुधवार को कोई कार्रवाई नहीं की। जब निगम उपायुक्त भुवन गुप्ता से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद ही सीलिंग होगी। वहीं जब निगम आयुक्त संस्कृति जैन को फोन किया गया, तो उन्होंने काल रिसीव नहीं किया।