• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के सिद्धांता और सृष्टि अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई: आयुष्मान योजना से निलंबित, भुगतान पर भी रोक

आयुष्मान योजना में अनियमितताओं के आधार पर भोपाल के सिद्धांता रेडक्रास सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और सृष्टि हॉस्पिटल को योजना से निलंबित किया गया।

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 10:19:58 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 10:19:58 PM (IST)
भोपाल के सिद्धांता और सृष्टि अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई: आयुष्मान योजना से निलंबित, भुगतान पर भी रोक
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. आयुष्मान योजना में अनियमितताओं के आधार पर कार्रवाई
  2. सिद्धांता और सृष्टि हॉस्पिटल को योजना से निलंबित किया
  3. युष्मान योजना के तहत भुगतान रोकने की कार्रवाई की गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। आयुष्मान भारत निरामयम् योजना में अनियमितताएं मिलने पर भोपाल के दो निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने सिद्धांता रेडक्रास सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और सृष्टि हॉस्पिटल को योजना से निलंबित करते हुए स्टाप पेमेंट की कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, भोपाल की जांच रिपोर्ट और उपलब्ध दस्तावेजों के परीक्षण के बाद की गई।

यह भी पढ़ें- सीधी में निर्माणाधीन भवन को मिली 120 सीटों की मान्यता; नर्सिंग कॉलेज की जांच के लिए CBI और CM को शिकायत

जांच में सामने आईं गड़बड़ियां

राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद शाह ने बताया कि सिद्धांता रेडक्रास सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के पंजीयन और अनुज्ञप्ति निरस्तीकरण के संबंध में सीएमएचओ की ओर से प्रतिवेदन दिया गया था। अस्पताल के खिलाफ पहले मिली शिकायतों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई।


इसी तरह सृष्टि हॉस्पिटल के संबंध में सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर उसे आयुष्मान योजना से निलंबित कर भुगतान रोक दिया गया है।

आयुष्मान योजना के प्रावधानों का उल्लंघन या किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।- अधिकारी अरविंद शाह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य स्वास्थ्य एजेंसी