
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा आगर-मालवा जिला अंतर्गत नगर परिषद कानड़ में मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना के क्रियान्वयन में पाई गई अनियमितताओं के प्रकरण में दोषी दो अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
लोकायुक्त कार्यालय से प्राप्त शिकायत की जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर विभाग द्वारा तत्कालीन प्रभारी लेखापाल एवं तत्कालीन उपयंत्री पर जुर्माना लगाया गया है।
नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोंडवे द्वारा जारी आदेशानुसार, नगर परिषद कानड़ के तत्कालीन प्रभारी लेखापाल चंदर सिंह मालवीय की स्वीकृत वार्षिक वेतनवृद्धि को संचयी प्रभाव से अवनत किए जाने तथा तत्कालीन उपयंत्री महेंद्र सिंह परमार की एक वार्षिक वेतनवृद्धि संचयी प्रभाव से रोकने का दंड दिया गया है।
यह भी पढ़ें- एमपी में विदेशी संपत्ति रखने वाले छोटे करदाताओं को राहत, 31 दिसंबर तक दे सकते हैं जानकारी