• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी के पर्यटन स्थलों पर तैनात होंगे AI गाइड, 130 भाषाओं में देंगे जवाब, उज्जैन सिंहस्थ 2028 में भी होगा उपयोग

पर्यटक आवाज और टेक्स्ट दोनों के जरिए सवाल पूछ सकेंगे और अपनी भाषा में ही पर्यटन स्थल की जानकारी, इतिहास, धार्मिक महत्व, परिवहन और होटल से जुड़ी जानकारी ले सकेंगे।

By Sushil PandeyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 27 Oct 2026 06:11:56 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Oct 2026 06:11:56 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी के पर्यटन स्थलों पर तैनात होंगे AI गाइड, 130 भाषाओं में देंगे जवाब, उज्जैन सिंहस्थ 2028 में भी होगा उपयोग
पर्यटन स्थलों पर इस तरह के क्यूआर कोड लगेंगे। सौजन्य- एमपीटी

HighLights

  1. क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगा पर्सनल वर्चुअल गाइड
  2. एमपी टूरिज्म बोर्ड और एक्सप्लरजर के बीच हुआ एमओयू
  3. 50 प्रमुख स्थलों पर जनवरी तक तैनात होंगे AI कियोस्क

सुशील पांडेय, नवदुनिया, भोपाल। मध्यप्रदेश में घूमने आने वाले विदेशी और घरेलू सैलानियों को अब उस स्थल के बारे में जानने के लिए भाषा की परेशानी भी नहीं होगी। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर एआइ-पावर्ड डिजिटल टूरिज्म असिस्टेंट तैनात करने का फैसला किया है।

नीवू एआइ नाम का यह डिजिटल गाइड

नीवू एआइ नाम का यह डिजिटल गाइड 130 भारतीय और विदेशी भाषाओं में बातचीत कर सकता है। पर्यटक आवाज और टेक्स्ट दोनों के जरिए सवाल पूछ सकेंगे और अपनी भाषा में ही पर्यटन स्थल की जानकारी, इतिहास, धार्मिक महत्व, परिवहन और होटल से जुड़ी जानकारी ले सकेंगे। इसी महीने भोपाल हुए मध्य प्रदेश टूरिज्म मार्ट में इसके लिए एक्सप्लरजर प्राइवेट लिमिटेड के एमओयू साइन किया है।


परियोजना को पूरा होने में लगेंगे करीब तीन साल

पहले चरण में जनवरी 2027 तक प्रदेश के 50 पर्यटन स्थलों पर एआइ-पावर्ड असिस्टेंस को स्थापित करने का लक्ष्य है। दूसरे चरण में 100 प्रमुख गंतव्य में यह डिजिटल गाइड स्थापित होगा। इस परियोजना को पूरा होने में करीब तीन साल लगेंगे। कंपनी ने महत्वपूर्ण स्थलों पर सर्वे का काम शुरू कर दिया है। इसका प्रयोग उज्जैन सिंहस्थ 2028 में भी किया जाना है। इस माध्यम से मेले की पूरी जानकारी के साथ आसपास के स्थलों के बारे में पता चलेगा।

ऐसे काम करेगी डिजिटल तकनीक

पर्यटकों के लिए चुनींदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर क्यूआर कोड वाले बोर्ड और कियोस्क लगाए जाएंगे। सैलानी को सिर्फ क्यूआर स्कैन करना होगा और मोबाइल या लैपटाप ब्राउजर पर ही बिना कोई एप डाउनलोड किए, बिना रजिस्ट्रेशन और बिना किसी भुगतान के पूरी जानकारी मिल जाएगी। यह वर्चुअल साथी की तरह इंटरैक्टिव स्टोरी, पर्सनलाइज्ड ट्रैवल सुझाव देगा और कस्टमाइज टूर प्लान भी बनाकर देगा।

यह भी पढ़ें- भोपाल में दंपती ने एक साथ घर में लगाई फांसी, बच्चों के कमरे की कुंडी बाहर से थी बंद, मृतक के भाई ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

दोहरा उपयोग होगा

इस डिजिटल गाइड के माध्यम से केवल पर्यटक ही जरूरी जानकारी नहीं लेंगे, बल्कि पर्यटन विभाग को भी पर्यटकों का रियल टाइम फीड बैक मिलेगा। पर्यटन बोर्ड को एक एनालिटिक्स डैशबोर्ड मिलेगा, जिससे पता चलेगा कि पर्यटकों की रुचि क्या है, वे कौन सी भाषा ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं और किस जगह पर कितनी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

यह तकनीक प्रदेश के ऐतिहासिक स्मारकों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, वन्य-जीवन और प्राकृतिक स्थलों को दुनिया भर के सैलानियों के लिए और अधिक सुलभ बनाएगी। इस एआइ प्लेटफार्म से प्राप्त डेटा के जरिए डेस्टिनेशन प्लानिंग, मार्केटिंग रणनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और भविष्य की नीतियां तैयार करने में बड़ी मदद मिलेगी।- डॉ. इलैयाराजा टी, सचिव, पर्यटन विभाग एवं एमडी, एमपी टूरिज्म बोर्ड

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।