• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया Express की उड़ान अटकी, तकनीकी खराबी से 3 घंटे रुकी रही दिल्ली फ्लाइट, यात्री हुए परेशान

फ्लाइट का निर्धारित टेकऑफ दोपहर 12:45 बजे था, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते उड़ान समय पर रवाना नहीं हो सकी। इससे एयरपोर्ट पर यात्रियों को लंबे समय तक इं...और पढ़ें

By dilip mangtaniEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 24 Aug 2026 03:25:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2026 03:25:05 PM (IST)
भोपाल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया Express की उड़ान अटकी, तकनीकी खराबी से 3 घंटे रुकी रही दिल्ली फ्लाइट, यात्री हुए परेशान
एयर इंडिया की लेटलतीफी से यात्री परेशान। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एयर इंडिया की लेटलतीफी से यात्री परेशान
  2. दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में आई खराबी
  3. एयरपोर्ट लाउंज में करना पड़ा लंबा इंतजार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आई एक्स-1790 में सोमवार को तकनीकी खराबी आ गई। फ्लाइट का निर्धारित टेकऑफ दोपहर 12:45 बजे था, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते उड़ान समय पर रवाना नहीं हो सकी। इससे एयरपोर्ट पर यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।

एयरपोर्ट लाउंज में फंसे एसीएस अनुपम राजन

फ्लाइट में देरी के कारण मध्य प्रदेश शासन के एसीएस अनुपम राजन भी एयरपोर्ट पर फंस गए। वे दिल्ली जाने के लिए करीब तीन घंटे से एयरपोर्ट लाउंज में इंतजार करते रहे। उनके साथ अन्य यात्रियों को भी उड़ान के रवाना होने का इंतजार करना पड़ा।


इंजीनियरों की टीम सुधार कार्य में जुटी

बताया गया कि विमान में तकनीकी खामी सामने आने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस के इंजीनियरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य शुरू किया। तकनीकी जांच और आवश्यक मरम्मत के बाद ही विमान को उड़ान के लिए रवाना किया जाना था।

यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा: चांद के हीरो शोरूम में भीषण आग, नगर परिषद की फायर ब्रिगेड बंद, एक करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

यात्रियों में लेटलतीफी को लेकर नाराजगी

फ्लाइट के समय पर रवाना नहीं होने से एयरपोर्ट पर यात्रियों में नाराजगी भी देखी गई। वीआईपी से लेकर आम यात्री तक एयर इंडिया एक्सप्रेस की लेटलतीफी से परेशान नजर आए। कई यात्रियों को अपनी आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट और अन्य जरूरी कार्यक्रमों को लेकर भी चिंता रही।

यात्रियों ने एयरलाइन से देरी की स्पष्ट जानकारी और समय पर अपडेट देने की मांग की। फिलहाल उड़ान को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।