भोपाल में इलेक्ट्रिक बेड में धमाका, सो रहे बुजुर्ग की आग से झुलसकर मौत, बैटरी फटने की आशंका
हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ईंटखेड़ी पुलिस घटना के कारणों की जा ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 28 May 2026 11:05:47 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 May 2026 11:09:20 PM (IST)
बुजुर्ग की हुई मौत।HighLights
- - शुरूआती जांच में बैट्री फटने से हादसा होने की शंका, ईंटखेड़ी थाने में केस दर्ज
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बेड की बैट्री फटने से हुए हादसे में 88 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वृद्ध चलने-फिरने में असहाय थे, जिसके चलते वह इलेक्ट्रिक बेड पर सोते थे। बुधवार शाम को अचानक उनके बेड में धमाका हुआ और आवग लगी, जिससे वह झुलस गए।
हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ईंटखेड़ी पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, अगरिया कलापीपल निवासी ग्लेडविन सहाय पारधी अपने बेटे के साथ रहते थे। लंबे समय से बीमार होने के कारण वह विशेष इलेक्ट्रिक बेड का उपयोग कर रहे थे।
बुधवार शाम घर में पत्नी और बहू-बेटे मौजूद थे। करीब चार बजे उन्हें अचानक वृद्ध के कमरे अचानक बेड की बैट्री में विस्फोट हो गया।
धमाके के साथ बेड में आग लग गई, जिससे पारधी गंभीर रूप से झुलस गए थे, कुछ ही देर इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। जर्मनी में रहने वाली बेटी के भोपाल पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।