
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दीपावली पर पटाखों से बिगड़ी प्रदेश के प्रमुख शहरों की हवा दो दिन बाद भी संभल नहीं पाई। प्रदूषण का स्तर इतना अधिक है कि प्रदेश के छह शहरों की हवा औद्योगिक क्षेत्रों से भी ज्यादा खराब बनी हुई है। राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर और देवास में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 300 के पार बना हुआ है।
वहीं, सिंगरौली, मंडीदीप और पीथमपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर इन शहरों के मुकाबले कम रहा।मंगलवार शाम छह बजे तक दर्ज आंकड़ों में ग्वालियर 374 एक्यूआई के साथ प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। उज्जैन में 369, इंदौर में 330 और राजधानी भोपाल में 329 एक्यूआइ दर्ज किया गया। जबलपुर में यह 310 और देवास में 307 रहा।
चिंताजनक स्थिति यह है कि इन सभी छह शहरों में लगातार तीन दिन से एक्यूआइ 300 या इससे अधिक बना हुआ है। उज्जैन में नौ नवंबर को एक्यूआइ 435 तक पहुंच गया था। भोपाल में 380 और इंदौर में 386 दर्ज किया गया था। इसके बावजूद अगले दिन भी प्रदूषण का स्तर 300 से नीचे नहीं आ सका।
औद्योगिक क्षेत्रों से भी खराब शहरों की हवा- प्रदूषण की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि औद्योगिक क्षेत्रों में भी हवा अपेक्षाकृत साफ दर्ज हुई। 10 नवंबर को सिंगरौली का एक्यूआइ 230, मंडीदीप का 203 और पीथमपुर का 115 रहा।
इसके उलट प्रदेश के छह प्रमुख शहरों में यह 300 से अधिक था, यानी औद्योगिक गतिविधियों के लिए पहचाने जाने वाले क्षेत्रों के मुकाबले बड़े शहरों में वायु प्रदूषण ज्यादा गंभीर स्थिति में पहुंचा हुआ है। पटाखों का धुआं, वाहनों का उत्सर्जन, सड़कों की धूल और निर्माण गतिविधियां प्रदूषण बढ़ाने वाले कारक हो सकते हैं।
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) लागू होने के बाद भी मध्य प्रदेश के सात शहर- इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और देवास बीते पांच साल से राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं करने के कारण नान अटेनमेंट सिटी में बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें- भोपाल में AQI 400 पार, कुछ दिन मॉर्निंग वॉक से करें परहेज; 6 साल से छोटे बच्चे और बुजुर्ग घर में रहें
एनजीटी बीते पांच साल से लगातार इन शहरों में वायु गुणवत्ता की स्थिति बेहतर करने के लिए रिमाइंडर भेजता रहा है, लेकिन उद्योगों और वाहनों से निकलने वाला धुआं और धूल के कण इन शहरों को प्रदूषित बनाए हुए हैं।
शहर - 10 नवंबर को एक्यूआई - 09 नवंबर को एक्यूआई - 08 नवंबर को एक्यूआई
शहर - 10 नवंबर को एक्यूआई - 09 नवंबर को एक्यूआई - 08 नवंबर को एक्यूआई
पीएम 2.5 कण फेफड़ों से दिल तक पहुंचकर नुकसान पहुंचाते हैं। दीपावली पर एक्यूआइ 300 से ऊपर पहुंच गया था। अस्थमा-सीओपीडी मरीज सर्जिकल मास्क लगाएं, इनहेलर साथ रखें और सुबह-शाम सैर से बचें। - डा. रतन कुमार वैश्य, प्रोफेसर, जीएमसी जनता के स्वास्थ्य का कोई मूल्य शेष नहीं रह गया है।