• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में मासूम के साथ हैवानियत, टॉफी का लालच देकर 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 6 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने टॉफी का लालच देकर वारदात...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 08:58:01 AM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 08:58:01 AM (IST)
भोपाल में मासूम के साथ हैवानियत, टॉफी का लालच देकर 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 6 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार
65 वर्षीय बुजुर्ग ने 6 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. भोपाल में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म
  2. टॉफी का लालच देकर बुजुर्ग ने की घिनौनी करतूत
  3. घटना के दिन आरोपी ने बच्ची के पिता के साथ बैठकर शराब पी

नवदुनिया प्रतिनिधि़, भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने टॉफी का लालच देकर वारदात को अंजाम देने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित बैंक का रिटायर्ड कुक है।

घटना के दिन आरोपी ने बच्ची के पिता संग पी शराब

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ छोला इलाके में रहती है। आरोपित पिपलानी के गोपाल नगर में रहता है, लेकिन उसका एक मकान छोला में भी है। आरोपित अक्सर वहां आता-जाता था और आसपास के बच्चों को टॉफी बांटकर उनसे घुलने-मिलने की कोशिश करता था। घटना के दिन आरोपित ने पीड़ित बच्ची के पिता के साथ बैठकर शराब पी।


यह भी पढ़ें- राजधानी दिल्ली फिर हुई शर्मशार, स्लीपर बस में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार, 47 किमी तक होती रही दरिंदगी

मासूम ने परिजनों को बताई पूरी बात

इसी दौरान उसने मासूम को गोदी में उठाया और एकांत में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची के रोने और विरोध करने पर मामला उजागर हुआ। मासूम ने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों की शिकायत पर छोला मंदिर थाना पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपित के बेटे विदेश में नौकरी करते हैं।