• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

हमीदिया अस्पताल में 'बैरिएट्रिक सर्जरी' की सौगात: अब गंभीर मोटापे से मिलेगा छुटकारा, प्राइवेट के महंगे खर्च से बड़ी राहत

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के हमीदिया अस्पताल में अब गंभीर मोटापे से जूझ रहे मरीजों के लिए बैरिएट्रिक सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। सर्जरी विभाग ने...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 02:13:58 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 02:14:53 PM (IST)
हमीदिया अस्पताल में 'बैरिएट्रिक सर्जरी' की सौगात: अब गंभीर मोटापे से मिलेगा छुटकारा, प्राइवेट के महंगे खर्च से बड़ी राहत
हमीदिया अस्पताल में अब 'बैरिएट्रिक सर्जरी' की सौगात

HighLights

  1. लेप्रोस्कोपिक तकनीक से होगी बैरिएट्रिक सर्जरी
  2. डायबिटीज-बीपी में भी होगा फायदा
  3. सर्जरी से पहले मरीज की पूरी जांच की जाएगी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गांधी मेडिकल कॉलेज के हमीदिया अस्पताल में अब गंभीर मोटापे से जूझ रहे मरीजों के लिए बैरिएट्रिक सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई है। सर्जरी विभाग ने पेट की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी यूनिट में यह सेवा शुरू की है। हमीदिया अस्पताल के बेस्ट लैप्रोस्कोपिक सर्जन, बेस्ट बैरिएट्रिक सर्जन डा. संदीप जैन ने बताया कि मोटापा सिर्फ वजन बढ़ना नहीं है, यह कई बीमारियों की जड़ है।

गंभीर मोटापे के कारण डायबिटीज, हाई बीपी, जोड़ों का दर्द, सांस की तकलीफ और हार्ट की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मरीजों में दवाओं और डाइट से वजन कम नहीं होता, उनके लिए बैरिएट्रिक सर्जरी ही एकमात्र विकल्प बचता है।


ऐसे होगी सर्जरी

डा. जैन ने बताया कि बैरिएट्रिक सर्जरी दूरबीन पद्धति यानी लेप्रोस्कोपी से की जाएगी। इसमें पेट पर छोटे-छोटे छेद कर आमाशय का आकार छोटा कर दिया जाता है। इससे मरीज कम खाता है और वजन तेजी से घटता है। सर्जरी के बाद डायबिटीज और बीपी जैसी बीमारियों में भी काफी सुधार आता है। यह सर्जरी उन मरीजों के लिए है जिनका बीएमआइ 35 से ज्यादा है या बीएमआई 30 के साथ डायबिटीज, बीपी जैसी बीमारी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद भोपाल में खुली पोल: 80% कोचिंग संस्थानों में 'फायर एग्जिट' गायब, हमीदिया अस्पताल के पास NOC भी नहीं

सर्जरी से पहले मरीज की पूरी जांच की जाएगी। एंडोक्राइन, कार्डियोलाजी और मनोचिकित्सा विभाग की टीम मिलकर तय करेगी कि मरीज सर्जरी के लिए फिट है या नहीं। हमीदिया में यह सुविधा शुरू होने से अब गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों के महंगे खर्च से राहत मिलेगी। पहले मोटापे की सर्जरी के लिए मरीजों को दिल्ली-मुंबई जाना पड़ता था।