• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

BEd कॉलेज फर्जीवाड़ा: एक ही पते पर चलते मिले दो कॉलेज, एक तो मिला ही नहीं, NCTE ने शिक्षा मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से संबद्ध बीएड महाविद्यालयों में फर्जीवाड़े और अनियमितताओं के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर गठित सात सदस्यी...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 18 Jul 2026 11:03:20 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jul 2026 11:03:20 PM (IST)
BEd कॉलेज फर्जीवाड़ा: एक ही पते पर चलते मिले दो कॉलेज, एक तो मिला ही नहीं, NCTE ने शिक्षा मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट
बीयू के कुलगुरु से मिली हाई-लेवल जांच समिति।

HighLights

  1. भोपाल के सेवियर कॉलेज का नामोनिशान नहीं
  2. बीयू के कुलगुरु से मिली हाई-लेवल जांच समिति
  3. बंद होंगे बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के दोषी कॉलेज

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) से संबद्ध बीएड महाविद्यालयों में फर्जीवाड़े और अनियमितताओं के मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर गठित सात सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की अनियमितता के इस मामले में समिति ने चार कालेजों को वहां जाकर देखा। इसमें से दो कालेज एक ही पते पर संचालित थे। वहीं एक कालेज कागजों के अलावा कहीं नहीं मिला।

जांच में सामने आया कि कुछ महाविद्यालय अपने घोषित पते पर संचालित ही नहीं हो रहे थे, जबकि कई संस्थानों में शिक्षक शिक्षा के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं।

औचक निरीक्षण और भौतिक सत्यापन का सच

जांच समिति शुक्रवार को भोपाल में चार महाविद्यालयों के निरीक्षण के लिए पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि जिन परिसरों में तीन कालेज संचालित होने की जानकारी थी, वहां एक अतिरिक्त बीएड कालेज भी संचालित पाया गया। इस तरह समिति ने कुल चार संस्थानों का भौतिक सत्यापन किया।


वहीं शनिवार को समिति जब सेवियर महाविद्यालय के निरीक्षण के लिए पहुंची तो संबंधित संस्थान दिए गए पते पर नहीं मिला। निरीक्षण के बाद समिति ने बीयू के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा से भी मुलाकात कर पूरे मामले पर चर्चा की।

पांच दिनों में तैयार हुई रिपोर्ट

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नईदुनिया में फर्जी बीएड महाविद्यालयों की खबर प्रकाशित होने के बाद यह जांच शुरू कराई थी। समिति को जियो-टैगिंग, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के माध्यम से संस्थानों का भौतिक सत्यापन कर पांच कार्य दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दायित्व दिया गया था।

यह भी पढ़ें- नरवर किला तोप चोरी में बड़ा खुलासा, भगवान भरोसे था ऐतिहासिक किला, जिस रात हुई चोरी उस रात गायब थे चौकीदार

जांच समिति के सदस्य और कार्रवाई की तैयारी

समिति में दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एचसीएस राठौर, यूजीसी की सदस्य आशिमा मंगला, शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल एवं जेपी सिंह और एनसीटीई के विजय राणा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। अब 360 डिग्री व्यापक जांच पूरी होने के बाद दोषी संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।