नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर के लगभग 30 इलाकों में मंगलवार को दो से छह घंटे बिजली कटौती की जाएगा। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यो के कारण की जाएगी। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक कमला नगर, जैन Colony, गैस राहत colony, सिल्वर स्टेट व आसपास बिजली गुल रहेगी।
वहीं सुबह दस से दोपहर 12.30 बजे तक दानिश हिल्स व्यू टाउनशिप, सीआई पार्क व्यू, सांईनाथ Colony, एजी क्लासिक, नेताजी हिल्स व आसपास।
सुबह दस से शाम चार बजे तक जनता नगर, जनता क्वार्टर, पंचवटी फेस-1 और 2, नबी बाग, आराधना नगर व आसपास में बिजली नहीं रहेगी।
जबकि दोपहर 12 से दो बजे तक कमला पार्क रोड, गिन्नौरी रोड, चौबदारपुरा, हाथीखाना व आसपास में बिजली गुल रहेगी।
सुबह दस से दोपहर दो बजे तक आकृति ग्रीन नीव, पुलिस हाउसिंग, नया गांव, गौतम नगर, आकृति गार्डन, जैन टावर, नेहरू नगर व आसपास बिजली नहीं रहेगी।