• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

बिजली विभाग का फर्जी कर्मचारी बनकर लगाया चूना, 12 रुपये की फीस के बहाने रिटायर्ड SE के खाते से 1.13 लाख उड़ाए

भोपाल में साइबर ठग ने बिजली बिल की गड़बड़ी सुधारने का झांसा देकर 76 वर्षीय सेवानिवृत्त एसई से संपर्क किया और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 1.13 लाख रुपये ठग...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 31 Aug 2026 09:08:07 AM (IST)Updated Date: Mon, 31 Aug 2026 09:08:07 AM (IST)
बिजली विभाग का फर्जी कर्मचारी बनकर लगाया चूना, 12 रुपये की फीस के बहाने रिटायर्ड SE के खाते से 1.13 लाख उड़ाए
बिजली विभाग का फर्जी कर्मचारी बनकर चूना लगाया। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ठग ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया।
  2. पुराने आइवीआरएस नंबर से भुगतान की गड़बड़ी बताई।
  3. 12 रुपये फीस के बहाने लिंक भेजा था।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: साइबर ठगों ने बिजली बिल में गड़बड़ी ठीक कराने का ऐसा जाल बिछाया कि बिजली विभाग के ही पूर्व अधिकारी उसके चक्रव्यूह में फंस गए। ठग ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर 76 वर्षीय सेवानिवृत्त एसई महेंद्र कुमार गुप्ता से संपर्क किया और उनके एसबीआइ खाते से 1,13,900 रुपये उड़ा लिए।

पुराने आइवीआरएस नंबर और 1918 रुपये के भुगतान में गड़बड़ी का झांसा देकर भेजा लिंक, वीडियो काल से हासिल की बैंकिंग डिटेल

12 रुपये की फीस के नाम पर जाल बिछाया, एसबीआइ खाते से इंटरनेट बैंकिंग के जरिए उड़ा लिए 1.13 लाख रुपये

कनेक्शन नंबर बदलने का दिया झांसा

कोहेफिजा पुलिस के अनुसार गोल्फ लिंक फेस-2 निवासी महेंद्र कुमार गुप्ता वर्ष 2009 में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल से एसई पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 20 अगस्त की शाम ठग ने फोन कर कहा कि 1918 रुपये का बिजली बिल भुगतान पुराने आइवीआरएस नंबर से जुड़ा है, जबकि कनेक्शन नंबर बदल चुका है। इसलिए भुगतान नए कनेक्शन पर दिखाई नहीं दे रहा है।


12 रुपये की फीस के बहाने खाते से निकाले पैसे

समस्या ठीक करने के नाम पर ठग ने वाट्सएप पर लिंक भेजा। लिंक डाउनलोड कराने के बाद वीडियो काल के जरिए लगातार निर्देश देता रहा। 12 रुपये की फीस जमा कराने का बहाना बनाकर उसने कई बार भुगतान की प्रक्रिया कराई। इसी दौरान ठग ने पीड़ित के एसबीआइ खाते से इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से 1.13 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।

हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई शिकायत

संदेह होने पर पीड़ित ने वीडियो काल बंद कर दी, लेकिन तब तक रकम निकल चुकी थी। आरोपित ने बाद में वाट्सएप पर भेजे गए लिंक और संदेश भी डिलीट कर दिए। पीड़ित ने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद कोहेफिजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मोबाइल नंबरों और बैंकिंग ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपित की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- फर्जी सिम से 12 राज्यों में 14 करोड़ की साइबर ठगी... ग्वालियर की 110 सिम का हुआ इस्तेमाल, वेंडरों पर FIR दर्ज