MP में मेट्रो कोच में मना सकेंगे जन्मदिन व किटी पार्टी, बस इतना लगेगा किराया
भोपाल मेट्रो ने आय बढ़ाने ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ शुरू किया। अब कोच और स्टेशन में निजी कार्यक्रम होंगे। सुरक्षा नियम सख्त रहेंगे, अधिकतम 50 लोगों को अ ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 06 May 2026 09:02:47 AM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 12:29:04 PM (IST)
राजधानी में अब मेट्रो ट्रेन बनेगा जश्न का ठिकाना। (फाइल फोटो)HighLights
- भोपाल मेट्रो में ‘सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स’ पॉलिसी लागू की गई
- कोच और स्टेशन पर निजी कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति
- अधिकतम 50 लोगों को एक कार्यक्रम में शामिल होने अनुमति
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में अब मेट्रो ट्रेन केवल सफर का जरिया नहीं, बल्कि आपके जश्न का ठिकाना भी बनेगी। दरअसल, लंबे समय से घाटे से जूझ रहा मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) ने घाटे से उबरने और अपनी आय बढ़ाने के लिए सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स पॉलिसी की शुरुआत की है। इस नई योजना के तहत अब आम नागरिक मेट्रो कोच और स्टेशन परिसर में जन्मदिन, किटी पार्टी और प्री-वेडिंग शूट जैसे निजी कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे।
ज्ञात हो कि पिछले साल दिसंबर में संचालन शुरू होने के बाद से ही मेट्रो प्रबंधन लगातार घाटे का सामना कर रहा है। शुरुआती दिनों के उत्साह के बाद यात्रियों की संख्या में आई भारी गिरावट को देखते हुए प्रबंधन ने सबसे पहले 27 अप्रैल को मेट्रो ने यात्रियों को जोड़ने के लिए टिकट और वालेट रिचार्ज पर पांच से 15 प्रतिशत की छूट का आफर भी शुरू किया था। देखना होगा कि सेलिब्रेशन आन व्हील्स मेट्रो के खाली पड़े कोचों में कितनी रौनक और आय बढ़ाती है।
ज्वलनशील पदार्थ रहेंगे प्रतिबंधित
मेट्रो परिसर के भीतर सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ज्वलनशील पदार्थ, पटाखे या आग आधारित सजावट प्रतिबंधित रहेगी। शराब, धूम्रपान और किसी भी तरह के सार्वजनिक उपद्रव पर सख्त रोक रहेगी। इच्छुक आवेदक भोपाल स्थित सुभाष नगर डिपो के प्रशासनिक भवन में ऑफलाइन या आधिकारिक ई-मेल आइडी के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रकार रहेंगी शर्तें
- स्थिर कोच (बिना सजावट): पांच रुपये प्रति घंटा।
- गतिशील कोच (बिना सजावट): सात रुपये प्रति घंटा।
- जन्मदिन या किटी पार्टी या फिर अन्य कार्यक्रम के लिए अधिकतम 50 व्यक्तियों की अनुमति होगी। इससे अधिक संख्या होने पर निर्धारित किराया लागू होगा।
- प्रति कोच 20 हजार रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी मनी जमा करानी होगी।